Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नयी नियुक्ति नियमावली के तहत JSSC परीक्षा में सेलेक्ट हुए 56 वैज्ञानिक सहायक, सभी ने 10 वीं और 12 वीं पढ़ाई झारखंड से की है

Advertisement
Advertisement
Ranchi  :  सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों पर नियुक्ति के लिए नियुक्ति नियमावली में संशोधन किया गया है. अब नयी नियुक्ति नियमावली के तहत भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है. बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला में रिक्त पड़े पदों के लिए नियुक्त हुए कुल 93 नवनियुक्त पदाधिकारियों के बीच नियुक्ति पत्र बांटा था. इसमें से झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा सेलेक्ट कुल 37 सहायक निदेशक व वरीय वैज्ञानिक पदाधिकारियों एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा सेलेक्ट 56 वैज्ञानिक सहायकों को नियुक्ति पत्र दिया गया था. सभी 56 वैज्ञानिक सहायक की नियुक्ति प्रक्रिया हेमंत सोरेन सरकार में बनायी गयी नयी नियुक्ति नियमावली के तहत हुई है. इसके अलावा सेलेक्ट हुए सभी 56 वैज्ञानिक सहायक झारखण्ड के ही रहने वाले है. पढ़ें - बिपाशा">https://lagatar.in/bipasha-and-mohammad-shakrudin-named-bokaro-bright-won-5-gold-and-one-silver-medal-in-asian-powerlifting/">बिपाशा

और मोहम्मद शकरुदीन ने बोकारो का नाम किया रौशन, एशियन पावर लिफ्टिंग में 5 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता
इसे भी पढ़ें -WhatsApp">https://lagatar.in/amazing-feature-on-whatsapp-now-selected-people-in-the-contact-list-will-be-able-to-see-your-dp/">WhatsApp

पर आया कमाल का फीचर, अब कॉन्टैक्ट लिस्ट में चुनिंदा लोग ही देख सकेंगे आपकी DP

महज साढ़े तीन माह जेएसएससी ने पूरी की परीक्षा

JSSC  ने वैज्ञानिक सहायक पदों के लिए बीते साल 31 दिसंबर 2021 को योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदक मंगाया था. ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2022 थी. इस परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. यह परीक्षा 24 फरवरी 2022 को आयोजित की गई थी. 19 अप्रैल को परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी हुआ था. यानी महज साढ़े तीन माह में भी यह परीक्षा आयोजित की गई थी. हेमंत सरकार में बनाए गए नए नियुक्ति नियमावली के तहत जेएसएससी द्वारा ली गई यह पहली परीक्षा थी. इसे भी पढ़ें - शेल">https://lagatar.in/shell-company-mining-lease-pil-hc-directs-all-parties-to-give-a-copy-of-the-petition-kapil-sibal-said-cm-his-brother-and-wife-will-be-affected-by-the-case/">शेल

कंपनी- माइनिंग लीज PIL : HC का निर्देश सभी पक्षों को पिटीशन की कॉपी दें,कपिल सिब्बल ने कहा- केस से CM, उनके भाई और पत्नी प्रभावित होंगी

मैट्रिक और इंटर पढ़ाई राज्य से करने वाले बच्चे ही भरे थे फॉर्म

हेमंत सरकार की नियुक्ति नियमावली में इस बात का जिक्र था कि झारखंड से मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई पूरी करने वाले बच्चे की जेएसएससी के तहत ली जाने में परीक्षा फॉर्म भरने के योग्य होंगे. नियुक्त हुए सभी 56 वैज्ञानिक सहायक झारखंड के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई भी यही से पूरी की है. इसे भी पढ़ें - NDA">https://lagatar.in/ndas-presidential-candidate-draupadi-murmu-reaches-from-bhubaneswar-to-delhi-will-file-nomination-tomorrow-daughter-itishree-said-it-looks-unbelievable/">NDA

की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू भुवनेश्वर से दिल्ली पहुंची, कल करेंगी नामांकन, बेटी इतिश्री ने कहा, यह अविश्वसनीय लग रहा है

नियुक्त पत्र लेने वाले 56 वैज्ञानिक सहायकों का नाम और जिला

टेट्रा कुमार (रांची), प्रीति कुमारी (धनबाद), राजन बड़ाइक (गुमला), हर्ष सिन्हा (रांची), संदीप कुमार पांडे (हजारीबाग), संजय कुमार (चतरा), विश्वास तिर्की (रांची), विष्णु कुमार गुप्ता (दुमका), विकास कुमार (हजारीबाग), तिलेश्वर कुमार (हजारीबाग), निशु कुमारी (गोड्डा), मनोज तिर्की (रांची), अजय भगत (धनबाद), विवेक कुमार सिंह (कोडरमा), संदीप कुमार (हजारीबाग), सुनील कुमार (हजारीबाग), उज्ज्वल कुमार (लातेहार), सूरज कुमार (चतरा), टिंकू बरनवाल (कोडरमा), अविनाश कुमार (गिरिडीह), अमन बकाला (खूंटी), अनूपा प्रीति बरला ( गुमला), मुकुल टोप्पो (रांची), कुमारी प्रियंका (रामगढ़), अतुल आनंद (गुमला), विक्रम कुमार (हजारीबाग), राहुल मिंज (गुमला), राजन कुमार (गिरिडीह), सुमन कुमार सिंह (देवघर), मनीष कुमार (गुमला), सतीश कुमार महतो (रांची), ताराकांत नायक (रामगढ़), प्रीत मिंज (गढ़वा),  सुकेन्द्र महतो (रामगढ़), मनु कुमार सिंह (धनबाद), विशाल विक्रांत हंसदा (पाकुड़), सुनील चक्रवर्ती (रामगढ़), कमलेश महतो (रांची), सोमनाथ कुमार ( सरायकेला खरसांवा), नीतीश कुमार गुप्ता (हजारीबाग), विक्रम कुमार गुप्ता (कोडरमा), प्रिंस कुमार (साहेबगंज), खुशबू कुमारी (रांची), राजवर्धन सिंह (गुमला), उर्मिला दोरोई (वेस्ट सिंहभूभ), नीतीश बड़ाइक (गुमला), आशुतोष राय (रांची), आशुतोष कुमार (रांची), संजय कुमार (रांची), रवि रंजन (रांची), अभिषेक प्रसाद साहू (गुमला), सोमा करमाकर (बोकारो), अरसी नाज अफसाना (रांची), रीना कुमारी (हजारीबाग), गौरव कुमार (देवघर) इसे भी पढ़ें - देश">https://lagatar.in/tv-media-silence-on-countrys-biggest-scam/">देश

के सबसे बड़े घोटाले पर टीवी मीडिया की चुप्पी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही