Search

 
 
 

PMGSY के तहत झारखंड में 24 हजार किमी सड़कों के नवीकरण पर ब्रेक, फंड की कमी बनी बाधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत झारखंड में ग्रामीण सड़कों के नवीकरण कार्य पर इस वर्ष लगभग ठहराव आ गया है. जानकारी के अनुसार राज्य में कुल 24,135 किलोमीटर सड़कों के नवीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन अब तक केवल 1,286 किलोमीटर सड़कों पर ही काम पूरा हो सका है. यानी 22 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों का नवीकरण कार्य अब भी अधूरा है.
 

Ranchi: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत झारखंड में ग्रामीण सड़कों के नवीकरण कार्य पर इस वर्ष लगभग ठहराव आ गया है. जानकारी के अनुसार राज्य में कुल 24,135 किलोमीटर सड़कों के नवीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन अब तक केवल 1,286 किलोमीटर सड़कों पर ही काम पूरा हो सका है. यानी 22 हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों का नवीकरण कार्य अब भी अधूरा है.

 

वित्तीय वर्ष 2025-26 में तो स्थिति और भी चिंताजनक है. इस वर्ष अब तक एक किलोमीटर सड़क का भी नवीकरण नहीं हो पाया है. राज्य में केंद्र और राज्य सरकार के अंशदान को मिलाकर इस अवधि में सिर्फ 47 लाख रुपये ही खर्च किए जा सके हैं, जबकि अब तक रखरखाव पर कुल 7 करोड़ रुपये की राशि ही व्यय हुई है.

 

सड़क निर्माण विभाग के इंजीनियरों के मुताबिक, नवीकरण में देरी की मुख्य वजह फंड की कमी है. उन्होंने बताया कि सड़कों के निर्माण के बाद हर पांच से छह साल में उनका नवीकरण जरूरी होता है, लेकिन कई वर्षों से ऐसा नहीं हो सका है, जिसके कारण पीएमजीएसवाई से बनी कई सड़कों की हालत जर्जर हो चुकी है.

 

राज्य सरकार ने सड़कों को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया था, जिसमें लगभग 24 हजार किलोमीटर सड़कों को बेहतर स्थिति में लाने की योजना बनाई गई थी. हालांकि, फिलहाल काम बेहद धीमी गति से आगे बढ़ रहा है. विभाग का कहना है कि आवश्यक वित्तीय स्वीकृतियां मिलते ही नवीकरण कार्य को तेजी से शुरू किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही