Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इन 5 बिंदुओं में समझिए, ED छवि रंजन को दोबारा रिमांड पर लेकर क्यों कर रही पूछताछ

Vinit Upadhyay Ranchi : रांची में तीन भूखंडों की खरीद-बिक्री में हुई अनियमितता की जांच ईडी कर रही है. एजेंसी ने अब तक केस में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन समेत आठ लोगों की गिरफ्तारी किया है. कोर्ट की इजाजत के बाद ईडी के अधिकारी छवि रंजन से छह दिनों तक पूछताछ कर चुके हैं. शुक्रवार को ED के आग्रह पर कोर्ट ने दोबारा छवि रंजन से चार दिनों तक पूछताछ की मंजूरी दे दी है. ईडी ने छवि रंजन को रिमांड पर लेने के लिए अदालत को जो वजहें बतायी है, उसे जानना जरुरी है. इसे भी पढ़ें - गौतम">https://lagatar.in/adani-total-gas-and-adani-transmission-to-be-out-of-msci-india-index-from-may-31/">गौतम

अडानी को झटका, अडानी टोटल गैस और अडानी ट्रांसमिशन 31 मई से MSCI इंडिया इंडेक्स से होंगी बाहर

ये हैं पांच बिंदु

1- अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि बरियातू रोड में सेना के कब्जे वाली भूमि की खरीद-बिक्री से पहले प्रदीप बागची के पक्ष में रिपोर्ट देने के लिए छवि रंजन ने दबाव बनाया. रजिस्ट्री के लिए भी छवि रंजन ने ही दबाव बनाया. 2-शहर के बड़े कारोबारी विष्णु अग्रवाल के अलग-अलग भूखंडों से जुड़े मामलों में भी रांची डीसी रहते छवि रंजन ने उनके पक्ष में कई आदेश दिये. 3- अब तक की जांच में कई नए तथ्य सामने आए हैं, जिसके आधार पर रांची डीसी के अधीनस्थ कार्यालयों से दस्तावेज मांगे गए हैं. 4- इस पूरे प्रकरण में किन-किन लोगों को लाभ पहुंचाया गया है और कौन-कौन इस षड्यंत्र का हिस्सा हैं, यह पता नहीं चल पाया है. इसलिए पूछताछ जरुरी है. 5- लैंड स्कैम से हुई कमाई से किसने-किसने कहा-कहा निवेश किया है और चल अचल संपति ख़रीदी है, इसका पता भी नहीं चल पाया है. इसलिए छवि रंजन से पूछताछ जरुरी है. इसे भी पढ़ें -देवघर">https://lagatar.in/deoghar-dc-manjunath-bhajantri-appeared-in-ranchi-acb-court/">देवघर

डीसी मंजूनाथ भजंत्री रांची ACB कोर्ट में हुए हाजिर, टेंडर में कमीशन से जुड़े मामले में दी गवाही

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही