Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा जेल में विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत

Koderma : कोडरमा मंडल कारा में पिछले तीन महीने से बंद कैदी की मंगलवार को दिन के 11 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान विवेक कुमार यादव के रूप मे हुई है. वह हजारीबाग जिले के चलकुशा प्रखंड का रहने वाला था. वह दहेज उत्पीड़न के मामले में मंडल कारा में बंद था. इसे भी पढ़ें : इस्लामाबाद">https://lagatar.in/islamabad-former-pm-imran-khan-arrested-from-outside-the-high-court-pakistani-rangers-took-action/">इस्लामाबाद

: हाईकोर्ट के बाहर से पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी, पाकिस्तानी रेंजर्स ने की कार्रवाई
जेलर अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि सुबह नौ बजे के करीब छाती में दर्द की शिकायत के बाद कैदी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. कैदी का इलाज कर रहे डॉ. परिमल कुमार तारा ने बताया कि कैदी को बचाने की पूरी कोशिश की गई, लाइफ सेविंग दवा दी गई, पर उसे नहीं बचाया नहीं जा सका. इधर डीसी आदित्य रंजन के आदेश पर मामले की जांच के लिए मेडिकल टीम का गठन कर दिया गया है. एक मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई है. डीसी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चल पाएगा. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/rims-gangster-anil-sharmas-angiography-blockage-in-heart-bypass-surgery-needed/">रिम्स

: गैंगस्टर अनिल शर्मा की हुई एंजियोग्राफी, हार्ट में ब्लॉकेज, बाईपास सर्जरी की जरूरत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही