Search

 
 
 

लोहरदगा जेल में विचाराधीन बंदी की मौत, परिजनों ने उठाए सवाल

जानकारी के अनुसार, जाहिद पावरिया एक आपराधिक मामले में न्यायिक हिरासत में लोहरदगा जेल में बंद था. उस पर शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का आरोप था और मामला अदालत में विचाराधीन था.
 
लोहरदगा जिला की खबरें

Lohardaga : लोहरदगा मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. मृतक की पहचान जाहिद पावरिया के रूप में हुई है. कैदी की मौत की खबर से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं.

 

जानकारी के अनुसार, जाहिद पावरिया एक आपराधिक मामले में न्यायिक हिरासत में लोहरदगा जेल में बंद था. उस पर शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का आरोप था और मामला अदालत में विचाराधीन था.

 

परिजनों का दावा है कि उसकी जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई होनी थी. मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया. उन्होंने जेल प्रशासन की ओर से दी गई प्रारंभिक जानकारी पर सवाल उठाए हैं और जाहिद की मौत को संदिग्ध बताया है. परिवार वालों ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. 

 

इधर जेल प्रशासन ने कहा है कि बंदी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है. जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके. 

 


स्थानीय पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही