Search

 
 
 

CBI का CWC अधिकारी और उनकी पत्नी पर आय से 1.11 करोड़ की अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, FIR

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (CWC) के हजारीबाग स्थित एक अधिकारी और उनकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मामला दर्ज किया है. जांच एजेंसी का आरोप है कि अधिकारी ने अपने पद का कथित दुरुपयोग करते हुए ज्ञात आय के स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति बनाई.
 

Ranchi : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन (CWC) के हजारीबाग स्थित एक अधिकारी और उनकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मामला दर्ज किया है. जांच एजेंसी का आरोप है कि अधिकारी ने अपने पद का कथित दुरुपयोग करते हुए ज्ञात आय के स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति बनाई.

 


CBI के अनुसार अधिकारी को इससे पहले कथित रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद एजेंसी ने उनकी वित्तीय गतिविधियों, आय, खर्च और चल-अचल संपत्तियों की विस्तृत जांच की. जांच  के दायरे में  1 जनवरी 2022 से 24 अप्रैल 2026 तक की अवधि शामिल की गयी है.


जांच में सामने आया कि इस अवधि के दौरान अधिकारी की वैध आय और उनके कुल खर्च का आकलन करने के बाद उनके तथा उनकी पत्नी के नाम पर अर्जित संपत्तियों का मूल्य आय के मुकाबले काफी अधिक पाया गया. CBI का दावा है कि दोनों के पास लगभग 1.11 करोड़ की ऐसी संपत्ति मिली, जिसका संतोषजनक और वैध स्रोत जांच के दौरान स्पष्ट नहीं हो सका.


इसी आधार पर CBI ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.  एजेंसी अब संपत्तियों के स्रोत, निवेश और वित्तीय लेनदेन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही