Search

 
 
 

केंद्रीय मंत्री मांझी बोले- नीतीश कुमार को शपथ लेने की बधाई नहीं दूंगा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शपथ ग्रहण के साथ ही अब राज्यसभा सांसद बन गए हैं. सीएम नीतीश अब केंद्र की राजनीति में ध्यान केंद्रित करेंगे. वहीं नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनते ही नेताओं और करीबियों से लगातार बधाइयां मिल रही हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर एक अनोखा पोस्ट किया है.
 

Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शपथ ग्रहण के साथ ही अब राज्यसभा सांसद बन गए हैं. सीएम नीतीश अब केंद्र की राजनीति में ध्यान केंद्रित करेंगे. वहीं नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनते ही नेताओं और करीबियों से लगातार बधाइयां मिल रही हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर एक अनोखा पोस्ट किया है. 

 

पोस्ट में मांझी ने लिखा

मांझी ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि, आज मैं नीतीश जी को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ लेने की बधाई नहीं दूंगा. बस इतना कहूंगा, बिहार विल मिस यू नीतीश जी. इस पोस्ट को लोग अपने-अपने तरीके से मायने निकाल रहे है.

Uploaded Image

इमोशनल हुए मांझी

इससे पूर्व जीतन राम मांझी कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा जाने पर बधाई दे चुके हैं. इस बीच  आज उन्होंने भावनाओं को न रोकते हुए, सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी है. दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सीएम नीतीश कुमार के सोशल मीडिया पर बधाई दी है. 

 

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा कि नीतीश कुमार जी देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं. सुशासन को लेकर उनकी प्रतिबद्धता की हर तरफ सराहना हुई है. उन्होंने बिहार के विकास में अमिट योगदान दिया है. साथ ही कहा कि, सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी उन्होंने कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी हैं. 

 

पीएम ने कहा मुझे पूरा विश्वास है कि उनके राजनीतिक अनुभव से संसद की गरिमा और बढ़ेगी. राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर उन्हें बधाई और आगे के कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं.  जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर सकते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही