Search

बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट...

 Lagatar Desk :  देशभर के सरकारी प्रतिष्ठानों को एक के बाद एक बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है. कुछ मामलों में धमकी देने वाला गिरफ्तार हो जा रहा है. जबकि कुछ अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. 

 

ताजा मामला बिहार से सामने आ रहा है. यहां विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. विधानसभा सचिवालय को धमकी भरे ईमेल आने के बाद परिसर में हड़कंप मच गया है और  सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं. 

 

लोगों को एहतियातन बाहर निकाला गया. इसके बाद बम और डॉग स्क्वॉड की टीमे ने पूरे विधानसभा परिसर की तलाशी ली है. हालांकि कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं की गई है. लेकिन एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई. परिसर में आने-जाने वाले सभी लोगों की तलाशी ली जा रही है. 

 

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इससे पहले भी विधानसभा सचिवालय को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. इस तरह लगातार दूसरी बार मिली धमकी ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. 


फिलहाल पुलिस साइबर सेल की मदद से धमकी देने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत हो सकती है. लेकिन पुलिस सुरक्षा के लिहाज से हर एंगल की गहनता से जांच कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//