Search

 
 
 

अब जामताड़ा में 10 साल की बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता, तलाश के लिए टीम गठित

झारखंड में बच्चों के लापता होने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला जामताड़ा जिले से सामने आ रहा है. यहां शहर के न्यू पांडे डीह मोहल्ले से एक 10 साल की मासूम बच्ची गुरुवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है.
 

Jamtara : झारखंड में बच्चों के लापता होने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला जामताड़ा जिले से सामने आ रहा है. यहां शहर के न्यू पांडे डीह मोहल्ले से एक 10 साल की मासूम बच्ची गुरुवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है. चंदा मुंडा के लापता होने से परिजन गहरे सदमे और चिंता में हैं.

 

जानकारी के अनुसार, चंदा मूल रूप से गुमला जिले की रहने वाली है और फिलहाल जामताड़ा में अपनी ममेरी बहन प्रतिमा रजनी तिर्की के साथ रह रही थी, जो पेशे से शिक्षिका हैं. गुरुवार शाम करीब 5 बजे वह घर के पास खेलने के लिए निकली थी.


बताया जा रहा है कि खेल के दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई, जिससे बचने के लिए चंदा पास ही एक पेड़ के नीचे जाकर खड़ी हो गई थी. लेकिन बारिश थमने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों की बेचैनी बढ़ गई.


परिजनों और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक आसपास खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया. इसके बाद मामले की सूचना तत्काल जामताड़ा थाना को दी गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है.

 

थाना प्रभारी के अनुसार, बच्ची की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है. आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है. साथ ही संभावित ठिकानों पर छापेमारी और लोगों से पूछताछ भी जारी है.

 


परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी बच्ची के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस या परिवार को सूचित करें. फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, ताकि जल्द से जल्द बच्ची को सुरक्षित बरामद किया जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही