Search

 
 
 

Dacoit X Review: मृणाल-अदिवि की केमेस्ट्री हिट, लेकिन एंडिंग ने बिगाड़ा खेल

मृणाल ठाकुर- अदिवि शेष की मोस्ट-अवेटेड फिल्म डकैट आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी बज़ बना हुआ था, लेकिन पहले दिन के रिएक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं दिख रहे
 

Lagatar desk : मृणाल ठाकुर -अदिवि शेष स्टारर ‘डकैत ए लव स्टोरी’  आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. 2 घंटे 35 मिनट की इस फिल्म को ऑडियंस से मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है. हालांकि, ज्यादातर लोग फिल्मी की कहानी को सराह रहे हैं और मृणाल की अदाकारी की जमकर  तारीफ कर रहे हैं. जबकि अदिवि की परफॉर्मेंस को थोड़ा कमजोर बता रहे हैं. हालांकि, तेलुगू स्टार नानी ने फिल्म और इसके स्टारकास्ट की तारीफ की है. कुछ यूजर्स  भी ‘डकैत’ को अच्छा बता रहे हैं.

 

 


सोशल मीडिया पर मिला मिला-जुला रिस्पॉन्स

रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं.कुछ दर्शकों को फिल्म पसंद आई ,लेकिन बड़ी संख्या में लोग इसे बोरिंग और घिसी-पिटी कहानी बता रहे हैं .एक यूजर ने लिखा कि फिल्म का क्लाइमेक्स दिल तोड़ने वाला है और पूरी फिल्म निराश करती है.

 

दूसरे यूजर के अनुसार-फर्स्ट हाफ ठीक-ठाक है .सेकेंड हाफ काफी धीमा और बोरिंग हो जाता है स्क्रीनप्ले कमजोर और कहानी फ्लैट लगती है कई लोगों ने तो इसे साल की सबसे बड़ी फ्लॉप तक बता दिया.

 

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी हरि (अदिवि शेष) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्यार में धोखा मिलने के बाद अपराध की दुनिया में उतर जाता है.दिल टूटने के बाद वह डकैत बन जाता है और उसका प्यार पर से भरोसा उठ जाता है लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उसे दोबारा प्यार होता हैफिल्म में एक्शन और रोमांस का मिश्रण दिखाया गया है, लेकिन दर्शकों का कहना है कि इसमें कुछ भी नया नहीं है.

 

स्टार कास्ट और डायरेक्शन

फिल्म में अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर के अलावा -प्रकाश झा ,सुनील ,अतुल कुलकर्णी ,अनुराग कश्यप जैसे कलाकार है ,और इस फिल्म का निर्देशन शनील देव ने किया है.

 

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही