Search

 
 
 

Tanya Mittal ने निरहुआ के गाने 'मरून कलर सड़िया' पर किया डांस, यूपी-बिहार के फैंस ने लुटाया प्यार

बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. शो खत्म होने के बाद भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है
 

Lagatar desk : बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. शो खत्म होने के बाद भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह भोजपुरी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं.

 

 

निरहुआ के गाने पर किया शानदार डांस

वीडियो में तान्या, दिनेश लाल यादव निरहुआ के मशहूर गाने मरून कलर सड़िया पर डांस करती दिख रही हैं. मरून कलर की साड़ी में तान्या ने बेहद आसान स्टेप्स किए, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

 

यूपी-बिहार के फैंस ने लुटाया प्यार

तान्या के इस वीडियो पर खासकर यूपी और बिहार के फैंस ने जमकर प्यार बरसाया. एक यूजर ने लिखा -बिहार से आपको बोरा भरकर प्यार भेज रहे हैं. वहीं दूसरे ने पूछा -क्या अब भोजपुरी में कुछ नया आने वाला है - कई फैंस ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने भोजपुरी अंदाज में भी सबका दिल जीत लिया.

 

‘बिग बॉस 19’ में शानदार सफर

बिग बॉस 19 भले ही 7 दिसंबर को खत्म हो गया हो, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स अभी भी चर्चा में हैं. तान्या मित्तल शो में अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहीं. कुछ कंटेस्टेंट्स ने उन्हें ‘नकली’ भी कहा, लेकिन उन्होंने अपने गेम, दोस्ती और व्यवहार से धीरे-धीरे सबका दिल जीत लिया.शुरुआत में ‘सबसे परेशान करने वाली’ का टैग मिलने के बावजूद, तान्या ने शानदार वापसी की और टॉप 4 में जगह बनाई. उनका सफर तीसरे रनर-अप के रूप में खत्म हुआ.

 

अब एक्टिंग में रखेंगी कदम

शो के दौरान एकता कपूर ने तान्या को अपने आगामी टीवी शो में काम करने का ऑफर दिया था. अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वह छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग का जलवा कब दिखाएंगी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही