Search

 
 
 

थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' पर एक और संकट, रिलीज से पहले फुटेज लीक

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म जन नायकन लगातार विवादों में घिरती नजर आ रही है. अब इस फिल्म को एक नया झटका लगा है. फिल्म रिलीज से पहले इसके कई फुटेज और वीडियो ऑनलाइन लीक हो गए हैं.
 

Lagatar desk : साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म जन नायकन लगातार विवादों में घिरती नजर आ रही है. अब इस फिल्म को एक नया झटका लगा है. फिल्म रिलीज से पहले इसके कई फुटेज और वीडियो ऑनलाइन लीक हो गए हैं. जिससे फैंस और मेकर्स दोनों चिंतित हैं.

 

 

फिल्म के फुटेज लीक

डायरेक्टर एच. विनोथ की इस फिल्म को अभी तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से सर्टिफिकेट नहीं मिला है. इसी बीच करीब 5 मिनट 31 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

बताया जा रहा है कि यह फुटेज किसी टेस्ट स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में रिकॉर्ड किया गया. इसमें विजय का इंट्रो सीन, फाइट सीक्वेंस और टाइटल कार्ड तक नजर आ रहे हैं. कुछ यूजर्स का दावा है कि फिल्म के और भी सीन और एक गाने के क्लिप्स भी लीक हो चुके हैं.

 

 

सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

यह लीक क्लिप सिर्फ एक्स तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यूट्यूब, इंस्टाग्राम और रेडिट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी तेजी से फैल गया. हालांकि, बाद में कुछ वीडियो हटा दिए गए.


 फैंस का गुस्सा और कार्रवाई की मांग

फिल्म के लीक होने से फैंस बेहद नाराज हैं. कई फैन पेजेस ने चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति फिल्म के क्लिप्स शेयर करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में साइबर क्राइम शिकायत भी दर्ज कराई गई है और संबंधित अकाउंट्स को ट्रैक किया जा रहा है.

 

 

 रिलीज में पहले से ही देरी

‘जन नायकन’ की रिलीज पहले ही कई बार टल चुकी है. फिल्म को पोंगल के मौके पर रिलीज किया जाना था, लेकिन CBFC सर्टिफिकेशन में देरी के कारण इसे आगे बढ़ाना पड़ा.इस बीच, विजय ने देरी को लेकर सत्ताधारी दलों पर साजिश का आरोप भी लगाया है. माना जा रहा है कि यह उनकी आखिरी फिल्म हो सकती है, क्योंकि वे अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम के जरिए राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं.

 


फिल्म की स्टारकास्ट

इस फिल्म में विजय के साथ कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं, जैसे-पूजा हेगड़े,बॉबी देओल ,मामिता बैजू नजर आएगें 

 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही