Search

 
 
 

Anant Ambani  के बर्थडे पर जामनगर में सितारों का जमावड़ा, सलमान-शाहरुख समेत कई सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं

अनंत अबानी आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे है, इस खास मौके पर गुजरात के जामनगर में भव्य सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया है, जिसमें शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंच चुके हैं.
 

Lagatar  desk : अनंत अबानी आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे है, इस खास मौके पर गुजरात के जामनगर में भव्य सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया है, जिसमें शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई बड़े सितारे पहुंच चुके हैं.

 

 

सलमान खान ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अनंत अंबानी के साथ कुछ खास और अनदेखी तस्वीरें शेयर  कीं. इन तस्वीरों में दोनों मस्ती और हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं. सलमान ने कैप्शन में लिखा -मेरे छोटे भाई अनंत, जन्मदिन की ढेर सारी बधाई. तुम कई लोगों के लिए प्रेरणा हो. तुम बहुत ही दयालु और निस्वार्थ हो.

 


शाहरुख खान ने दिया खास संदेश

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने भी सोशल मीडिया के जरिए अनंत को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा-जन्मदिन मुबारक हो अनंत. ऐसे ही अच्छा काम करते रहो और लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाते रहो. खुदा तुम्हें लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशियां दे.

 

अन्य सेलेब्स ने भी दी बधाई

अनंत अंबानी के जन्मदिन पर बॉबी देओल और अनन्या पांडे ने भी सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दीं .इसके अलावा रणवीर सिंह ने भी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, जन्मदिन मुबारक हो भाई.

 

जामनगर में जुटे कई सितारे

अनंत अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए बॉलीवुड और अन्य क्षेत्रों के कई बड़े नाम जामनगर पहुंच चुके हैं. 

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही