Search

 
 
 

मिलावटी गंगाजल व नकली पेड़े से मिलेगी राहत,देवघर प्रधान डाकघर की अनूठी पहल

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले कांवरियों और स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए देवघर प्रधान डाकघर ने एक सराहनीय पहल शुरू की है.
 
देवघर जिले की खबरें
  • अब श्रद्धालुओं को मिलेगा गंगोत्री का गंगाजल व बाबा धाम का प्रमाणिक प्रसाद

Deoghar : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले कांवरियों और स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए देवघर प्रधान डाकघर ने एक सराहनीय पहल शुरू की है. अब श्रद्धालुओं को बाजार में मिलने वाले मिलावटी गंगाजल और नकली प्रसाद की चिंता नहीं करनी पड़ेगी. प्रधान डाकघर में सीधे गंगोत्री का प्रमाणिक गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसे श्रद्धालु खरीदकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर सकते हैं.

 

इसके साथ ही बाबा बैद्यनाथ धाम का अधिकृत प्रसाद भी डाक विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है. प्रसाद के दो पैकेज तैयार किए गए हैं, जिनकी कीमत 251 रुपये और 501 रुपये निर्धारित की गई है. 

 

प्रसाद पैकेट में बाबा मंदिर से जुड़ी धार्मिक सामग्री जैसे पेड़ा, भभूत, सिंदूर, बेलपत्र और चूड़ा शामिल हैं. श्रद्धालु न केवल देवघर से, बल्कि देश के किसी भी कोने से इस प्रसाद को ऑर्डर कर अपने घर मंगवा सकते हैं.

 

प्रधान डाकघर की इस सुविधा का उद्देश्य उन श्रद्धालुओं तक बाबा धाम का प्रसाद और गंगाजल पहुंचाना है, जो किसी कारणवश देवघर नहीं आ पाते हैं. श्रावणी मेला के दौरान यह व्यवस्था श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

 

प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर रवि कुमार ने बताया कि गंगोत्री का गंगाजल, बाबा धाम का प्रसाद, रक्षाबंधन के लिए विशेष रक्षा सूत्र लिफाफा तथा आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर राष्ट्रीय ध्वज भी डाकघर में उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि श्रद्धालु और आम नागरिक इन सुविधाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं.

 

डाक विभाग की यह पहल श्रद्धालुओं को शुद्ध और प्रमाणिक धार्मिक सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. इससे न केवल श्रद्धालुओं का विश्वास बढ़ेगा, बल्कि उन्हें बाजार में मिलने वाली मिलावटी वस्तुओं से भी राहत मिलेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही