Search

 
 
 

सर्वजन पेंशन योजना: रांची के 2.28 लाख लाभुकों के खाते में पहुंची दिसंबर की राशि

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के पेंशनधारियों को दिसंबर माह की पेंशन राशि भेज दी गई है. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर कुल 2,28,349 लाभुकों के बैंक खातों में DBT के जरिए 1,000-1,000 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं.
 

Ranchi : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के पेंशनधारियों को दिसंबर माह की पेंशन राशि भेज दी गई है. उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर कुल 2,28,349 लाभुकों के बैंक खातों में DBT के जरिए 1,000-1,000 रुपये ट्रांसफर किए गए हैं. इसके लिए सरकार की ओर से कुल 22 करोड़ 83 लाख 49 हजार रुपये जारी किए गए.

 

किस योजना में कितने लाभुक?

दिसंबर माह में रांची जिले के लाभुकों की संख्या इस प्रकार रही—

आदिम जनजाति पेंशन योजना – 340

HIV/AIDS पीड़ित सहायतार्थ पेंशन – 419

वृद्धावस्था पेंशन – 1,79,708

निराश्रित महिला पेंशन – 47,874

ट्रांसजेंडर/तृतीय लिंग पेंशन – 08


जिनके खाते में पैसा नहीं आया, उनके लिए जरूरी बात

जिला प्रशासन ने बताया कि कुछ लाभुकों को पेंशन इसलिए नहीं मिल सकी क्योंकि उनके बैंक खाते आधार से सीड नहीं हैं. ऐसे सभी लोगों को जल्द से जल्द अपनी बैंक शाखा में जाकर आधार लिंक कराना जरूरी है.

 

इसके अलावा, पेंशन योजना का लाभ लगातार मिलता रहे, इसके लिए सभी लाभुकों से अपने प्रखंड/अंचल कार्यालय में भौतिक सत्यापन कराने की भी अपील की गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही