Saurav Singh Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा पर गौर करें तो राज्य में इस वर्ष जनवरी से नवंबर तक दुष्कर्म की 1555 घटनाएं हुईं. इनमें 1041 यानी 88% दुष्कर्म की घटना के पीछे पीड़िता की पहचान के लोग ही शामिल थे. यानि जिंदगी को कलंकित करने वाले अपने ही निकले. हालांकि पिछले साल के आकड़े देखें तो इस वर्ष 2020 में दुष्कर्म की घटनाओं में कमी आई है. वर्ष 2019 में जनवरी से नवंबर तक दुष्कर्म की 1693 घटनाएं हुई थीं. इसे भी पढ़ें- दुष्कर्म,हत्या">https://lagatar.in/dalsa-set-to-give-aid-amount-of-1-1-lakh-to-victims-of-rape-murder-and-acid-attack-list-ready/11855/">दुष्कर्म,हत्या
और एसिड अटैक के पीड़ितों को 1-1 लाख की सहायता राशि देने की तैयारी में डालसा, सूची तैयार
में गवाही रोकने के मकसद से की गई थी बालू कारोबारी सुजय नंदी की हत्या, पढ़ें रिपोर्ट
: पेयजल विभाग में कोरोना विस्फोट, 48 घंटा के लिए पीएमयू कार्यालय सील
श्रम अधीक्षक ने बाल श्रमिकों को कराया मुक्त
और एसिड अटैक के पीड़ितों को 1-1 लाख की सहायता राशि देने की तैयारी में डालसा, सूची तैयार
दुष्कर्म की घटनाएं रोकने के लिए झारखंड पुलिस बनाएगी नई रणनीति
झारखंड में दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के लिए डीजीपी एमवी राव के निर्देश पर पुलिस ने पीड़िताओं और आरोपियों के सामाजिक-आर्थिक और शैक्षणिक पहलुओं का डाटाबेस तैयार किया है. घटनाओं का विवरण मिलने के बाद डीजीपी इस संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के अध्ययन के बाद दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के लिए नई रणनीति बनाने का काम होगा. इसे भी पढ़ें- कोर्ट">https://lagatar.in/the-murder-of-sujay-nandi-a-trader-in-the-court-was-done-to-stop-the-testimony-read-report/11850/">कोर्टमें गवाही रोकने के मकसद से की गई थी बालू कारोबारी सुजय नंदी की हत्या, पढ़ें रिपोर्ट
घटना में शामिल 1000 आरोपी गिरफ्तार, 988 मामले निष्पादित
झारखंड में जनवरी से लेकर नवंबर तक दुष्कर्म के 1555 मामले दर्ज हुए. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 1000 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान 988 केस निष्पादित किए गए हैं. 896 मामले में चार्जशीट दायर है. 82 मामले में पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट कोर्ट में सौंप दी है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-corona-explosion-in-drinking-water-department-pmu-office-sealed-for-48-hours/11752/">रांची: पेयजल विभाग में कोरोना विस्फोट, 48 घंटा के लिए पीएमयू कार्यालय सील
648 पीड़िता की उम्र 18 वर्ष से अधिक
राज्य में इस वर्ष जितनी दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं, उनमें से 648 पीड़िता की उम्र 18 वर्ष से अधिक जबकि 432 की उम्र 18 वर्ष से कम है. दुष्कर्म पीड़िता में 267 एससी व 412 एसटी कैटेगरी की हैं. वहीं 584 अन्य कैटेगरी की हैं. इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-labor-superintendent-freed-child-labor/11711/">धनबाद:श्रम अधीक्षक ने बाल श्रमिकों को कराया मुक्त
Leave a Comment