Patna News: बीजेपी ने यूपी-बिहार में होने वाले एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवारो के नाम की घोषणा कर दी है. पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विधान परिषद चुनावों के लिए ग्रेजुएट और टीचर निर्वाचन क्षेत्रों से 10 कैंडिडेट्स पर भरोसा जताते हुए मैदान में उतारा है.
बिहार एमएलसी की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव में 4 सीटें टीचर्स के लिए और चार सीटें ग्रेजुएट के लिए हैं. पार्टी ने अपने कोटे से चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है.
इसे भी पढ़ें:
बीजेपी ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा एमएलसी नवल किशोर यादव को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है, जबकि कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ एनके यादव को दोबारा मौका दिया गया है. इसके अलावा दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नरेंद्र प्रसाद सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है.
सर्वेश कुमार वर्तमान में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय विधान पर्षद हैं, वहीं नरेंद्र प्रसाद सिंह तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पहले भी एमएलसी रहे हैं. इस चुनाव को लेकर एनडीए में जदयू और बीजेपी ने 4-4 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. वहीं जदयू ने इस चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर चुकी है.
इधर, यूपी MLC चुनावों के लिए पार्टी ने 6 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है. इसमें वाराणसी ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र से केदार नाथ सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जबकि मेरठ ग्रेजुएट्स सीट से बीजेपी ने दिनेश गोयल को मैदान में उतारा है. इसी तरह इलाहाबाद-झांस ग्रेजुएट्स सीट से बीजेपी ने अशोक कुमार राठौर और वाराणसी टीचर्स से डॉ प्रमोद मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी ने आगरा टीचर्स सीट से हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद टीचर्स सीट से ध्रव त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है.
चुनाव आयोग के मुताबिक एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग 23 अक्टूबर को होगी, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को निर्धारित है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

