Search

 
 
 

UP Board : 10 वीं और 12वीं के रिजल्‍ट जारी, यहां करें चेक

 
Uttar Pradesh : यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट">https://lagatar.in/agneepath-scheme-youth-blew-bus-trucks-in-jehanabad-internet-shutdown-in-15-districts-oppositions-bihar-bandh/">रिजल्ट

जारी कर दिए हैं. 10वीं बोर्ड के रिजल्ट दोपहर 2 बजे, जबकि 12वीं के रिजल्ट शाम 4 बजे घोषित किए गए. मैट्रिक और इंटर में लड़कियों ने बाजी मारी. मैट्रिक में 88.18 प्रतिशत बच्‍चे और इंटरमीडिएट में 85.33 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए. स्‍टूडेंट्स अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. मैट्रिक में 91.69 प्रतिशत लड़कियों ने बाजी मारी, वहीं इंटर में  90 प्रतिशत लड़कियों को सफलता मिली। लड़कों की बात करें तो मैट्रिक में 85.25% और इंटर में 81.21 प्रतिशत पास हुये. मैट्रिक में कानपुर के रहने वाले प्रिंस पटेल ने टॉप किया. उन्हें 600 अंक में से 586 नंबर मिले. इंटर में फतेहपुर की रहने वालीं दिव्यांशी टॉपर बनीं. बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए कुल 51,92,689 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. लेकिन परीक्षा में इनमें से 47,75,749 छात्र-छात्राएं ही शामिल हुए थे. 10वीं क्लास की परीक्षा में 25,25,007 छात्र-छात्राएं शामिल हुए. जबकि 12वीं की परीक्षा के लिए 22,50,742 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए थे. इसे भी पढ़ें : BIG">https://lagatar.in/big-breaking-firing-in-broad-daylight-in-deoghar-civil-court-one-killed-criminals-fled-leaving-pistol/">BIG

BREAKING : देवघर सिविल कोर्ट में दिनदहाड़े फायरिंग, एक की मौत, पिस्टल छोड़ भागे अपराधी

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने दी बधाई

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने सफल स्‍टूडेंट्स को बधाई और शुभकामानाएं दी है. ट्वीट कर उन्‍होंने लिखा है “उ.प्र. बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में सफल हुए समस्त विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व गुरुजन को हार्दिक बधाई. यह सफलता सभी विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, लगन और उनके गुरुजन के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का सुफल है. मां शारदे की कृपा से आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो”.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही