Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूपी : तिलक से लौट रहे ऑटो को डंपर ने रौंदा, पांच की मौत, 10 घायल

Lucknow :  उत्तर प्रदेश के बहराइच में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां ऑटो को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी. इस हादसे में ऑटो में सवार पांच लोगों की मौत हो गयी है. जबकि 10 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. सभी को पास के मदनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद डंपर का चालक फरार हो गया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस डंपर चालक की तलाश कर रही है. (पढ़ें, NCP">https://lagatar.in/ncp-committee-meeting-today-sharad-pawars-successor-will-be-elected-supriya-sules-name-almost-fixed/">NCP

समिति की बैठक आज, शरद पवार का उत्तराधिकारी चुना जायेगा, सुप्रिया सुले)
">https://lagatar.in/ncp-committee-meeting-today-sharad-pawars-successor-will-be-elected-supriya-sules-name-almost-fixed/">)

मरने वाले सभी रिश्तेदार बताये जा रहे हैं

घटना के संबंध में बताया जाता है कि तिलक चढ़ाकर लोग ऑटो से वापस लौट रहे थे. तभी कैसरंगज इलाके के पास तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी. भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि काफी दूर तक ऑटो घिसटती चली गयी.हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं करीब लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मरने वाले सभी रिश्तेदार बताये जा रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है. सीएम ने अधिकारियों को तत्काल स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया है. साथ ही दुर्घटना में घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित कराने के आदेश दिये हैं. इसे भी पढ़ें : किंग">https://lagatar.in/coronation-of-king-charles-iii-on-may-6-vice-president-jagdeep-dhankhar-leaves-for-london-to-attend/">किंग

चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक 6 मई को, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल होने लंदन रवाना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही