Ghaziabad : यूपी के गाजियाबाद में नेहरू नगर के राकेश मार्ग स्थित दुकान पर करंट से तीन बच्चों और दो वयस्क लोंगों की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है. खबर है कि इसमें बिजली विभाग के जेई की लापरवाही सामने आयी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद लगभग 15 मिनट तक पांचों लोग तड़पते रहे. लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया था,, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/whether-or-not-election-strategist-prashant-kishor-will-enter-congress-sonia-gandhi-will-put-the-final-seal/">कांग्रेस
में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की इंट्री होगी या नहीं, अंतिम मुहर सोनिया गांधी लगायेंगी
पर न हो राजनीति, नटवर सिंह, यशवंत सिन्हा, मणिशंकर अय्यर सहित कई हस्तियों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
स्वामी का मोदी सरकार पर एक और हमला, जीडीपी में आ रहा उछाल, तो अगस्त में 15 लाख लोग कैसे हुए बेरोजगार?
में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की इंट्री होगी या नहीं, अंतिम मुहर सोनिया गांधी लगायेंगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने संवेदना जताई, जांच के आदेश
इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए जिला प्रशासन को मामले की जांच कराने व परिवार को आर्थिक मदद पहुंचाने के आदेश दिये हैं.जिला प्रशासन ने जांच के लिए एडीएम सिटी शैलेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में समिति का गठन किया है. जान लें कि नेहरू नगर राकेश मार्ग के पास गली नंबर तीन में बुधवार को बारिश के बाद पानी भर गया था. वहां स्थित एक परचून की दुकान पर टीनशेड लगा हुआ था. इसके ऊपर से बिजली का तार गया हुआ था. बारिश हो रही थी. उसी दौरान तार टीनशेड को छू गया और करंट नीचे तक फैल गया. इसे भी पढ़ें : अफगानिस्तान">https://lagatar.in/politics-should-not-be-on-afghanistan-many-celebrities-including-natwar-singh-yashwant-sinha-mani-shankar-aiyar-wrote-letter-to-pm-modi/">अफगानिस्तानपर न हो राजनीति, नटवर सिंह, यशवंत सिन्हा, मणिशंकर अय्यर सहित कई हस्तियों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
तीन साल की सुरभि, 10 साल की खुशी व 11 साल की सिमरन करंट की चपेट में आ गयी
इस कारण वहां से गुजर रही तीन साल की सुरभि, 10 साल की खुशी व 11 साल की सिमरन करंट की चपेट में गयी. बच्चों का आर्तनाद सुनकर सुरभि की मां जानकी वहां मदद को आयी, लेकिन उसे भी करंट लगा. बच्चों और महिला की पुकार सुनकर पास में रहने वाले लक्ष्मीनारायण वहां पहुंचे, लेकिन वह भी हादसे का शिकार हो गये. घटनास्थल के पास रहने वाले बालकृष्ण अग्रवाल के अनुसार उन्होंने जेई को 2-3 बार कॉल किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. इसके बाद किसी प्रकार मेन लाइन का नंबर निकालकर वहां फोन कियी गया. जिसके बाद सप्लाई बंद की गयी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और हादसे में पांचों की त़ड़प-तड़प कर मौत हो गयी. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इलाके में जगह-जगह जर्जर तार लटके हुए हैं. इस पर विभाग ध्यान नहीं देता है, कहा कि जहां हादसा हुआ, वहां भी तार काफी नीचे लटका हुआ था. यही वजह रही कि तार टीनशेड को छू गया और करंट फैल गया. इसे भी पढ़ें : सुब्रमण्यन">https://lagatar.in/subramanian-swamys-another-attack-on-the-modi-government-there-is-a-boom-in-gdp-so-how-did-15-lakh-people-become-unemployed-in-august/">सुब्रमण्यनस्वामी का मोदी सरकार पर एक और हमला, जीडीपी में आ रहा उछाल, तो अगस्त में 15 लाख लोग कैसे हुए बेरोजगार?
Leave a Comment