Lagatar Desk : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का अंतिम संस्कार हरिद्वार (उत्तराखंड) के चंडी घाट पर किया गया. सीएम योगी के सबसे छोटे भाई महेंद्र मोहन बिष्ट ने माता को मुखाग्नि दी. इस दौरान उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, योग गुरु बाबा रामदेव, परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज और अन्य लोग मौजूद रहे.
#WATCH | Haridwar, Uttarakhand: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath performs the last rites of his mother, Savitri Devi, in Chandighat. Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami, Yog Guru Baba Ramdev, Swami Chidananda Saraswati Maharaj of Parmarth Niketan and others are present here.
— ANI (@ANI) November 21, 2026
शुक्रवार को पैतृक गांव में हुआ था निधन
गौरतलब है कि 91 वर्षीय सावित्री देवी का शुक्रवार को पौड़ी गढ़वाल स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया था. उस समय सीएम योगी गोरखपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. सांसद रवि किशन ने उन्हें इस बात की जानकारी दी. कार्यक्रम खत्म होते ही योगी अपने गांव गए. इसके बाद सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को हरिद्वार लाया गया. अंतिम यात्रा के दौरान सीएम योगी ने खुद मां की अर्थी को कंधा दिया और उनकी तस्वीर पर माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की.