Search

 
 
 

UP के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन

National News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई राजनेताओं ने सीएम की मां के निधन पर शोक प्रकट किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ से बात की और उनकी माता के निधन पर शोक प्रकट किया है. उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा है, “हम सब बहुत दुखी हैं ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें.”
 
फाइल फोटो

National News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उनका निधन उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर हुआ. वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं. जून 2024 में योगी आदित्यनाथ अपनी बीमार मां से मिलने ऋषिकेश स्थित एम्स भी गए थे.

 

इसे भी पढ़ें...

 

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई राजनेताओं ने सीएम की मां के निधन पर शोक प्रकट किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ से बात की और उनकी माता के निधन पर शोक प्रकट किया है. उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा है, “हम सब बहुत दुखी हैं ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें.” 


उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के मुताबिक, "मां के निधन की सूचना मिलने के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम जारी रखा." वह शुक्रवार, 20 नवंबर को गोरखपुर में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित करने के कार्यक्रम में शामिल हुए.


गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट उत्तराखंड के वन विभाग में अधिकारी थे. उनका अप्रैल 2020 में निधन हो गया था. कोरोना महामारी की पहली लहर के दौरान पिता के निधन पर योगी आदित्यनाथ अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे. तब उन्होंने कहा था कि कोविड महामारी के बीच प्रदेश के लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी के कारण वह अपने पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर सके.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही