Search

 
 
 

UP :  तिलक समारोह से लौट रहे छह लोगों की सड़क हादसे में मौत, किशोर की हालत गंभीर

Lagatar Desk :  जानकारी के मुताबिक, सभी लोग कार से तिलक समारोह में शामिल होने देवराज पिपरा गए थे. रविवार देर रात कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी कार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान हाटा कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई.क्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे लोग अंदर ही फंस गए.
 
सड़क हादसा

Lagatar Desk :  उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र में कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई. जबकि 17 साल का एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. मरने वाले सभी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भलुही गांव के रहने वाले थे. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. 

 

इसे भी पढ़ें

 

जानकारी के मुताबिक, सभी लोग कार से तिलक समारोह में शामिल होने देवराज पिपरा गए थे. रविवार देर रात कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी कार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान हाटा कोतवाली क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई.

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे लोग अंदर ही फंस गए. खबर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला.

 

हालांकि कार में सवार छह लोगों की मौत हो चुकी थी. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतकों की पहचान भलुही गांव के प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया प्रसाद (40), उनके पिता रामबेलास (65), राममिलन (35), आयुष (12), मृदुल मिश्रा (37) और रंजय गुप्ता (35) के रूप में हुई है. 

 

वहीं राममिलन का 17 वर्षीय बेटा आर्यन इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही