Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

UP: योगी कैबिनेट से स्वामी प्रसाद मौर्य का इस्तीफा, शाह ने नाराज विधायकों को मनाने के दिये निर्देश

Advertisement
Advertisement
Lucknow: योगी आदित्यनाथ को झटका देते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया और समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली. अपने आवास पर मीडिया को इस बारे में स्वामी प्रसाद मौर्य ने जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य चार बार बीएसपी की टिकट पर विधायक चुने गए. वहीं बीजेपी की टिकट पर वह एक बार विधायक चुने गए हैं. स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा- “दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे-लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं” इसे भी पढ़ें-बीजेपी">https://lagatar.in/stream-of-resignations-in-bjp-after-swami-prasad-3-more-mlas-left-the-party/">बीजेपी

में इस्तीफों की झड़ी, स्वामी प्रसाद के बाद 3 और MLA ने छोड़ी पार्टी

बीजेपी से 10-12 विधायक और देंगे इस्तीफा

विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य ने मीडिया से कहा कि आगे की धार और आगे की वार देखते रहिए. अभी तो बीजेपी से 10 से 12 और विधायक इस्तीफा देंगे. इसके बाद मैं एक या दो दिन में पूरी स्थिति से मीडिया को रूबरू कराउंगा. पत्रकारों से बातचीत में स्वामी प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में किसान, दलित और नौजवानों के साथ जो व्यवहार हो रहा है वह बर्दाश्त नहीं है. मैंने मंत्रिमंडल के साथ बाहर भी मंत्रियों से बात की. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. ऐसे में बिना सम्मान के बीजेपी में नहीं रह सकता था. उन्होंने कहा कि इस्तीफे से पहले उन्होंने सुनील बंसल और डिप्टी सीएम से बात की थी. इसे भी पढ़ें-मॉब">https://lagatar.in/mob-lynching-victim-sanju-pradhans-wife-to-governor-for-justice-assured-of-intervention/">मॉब

लिंचिंग के शिकार संजू प्रधान की पत्नी ने राज्यपाल से लगायी न्याय की गुहार,  मिला हस्तक्षेप का आश्वासन

अमित शाह ने केशव प्रसाद मौर्य को दी नाराज विधायकों को मनाने की जिम्मेदारी

इस उत्तर प्रदेश की राजनीतिक हालातों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नजर बना रखी है. उन्होंने नाराज विधायकों को मनाने की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को दी है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही