Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

UP : ITI में बेहतर प्लेसमेंट के लिए गठित होगा टीसीपी सेल

Advertisement
Advertisement
Lucknow : प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तरफ और युवा शक्ति को रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. प्रदेश के युवाओं को बाजार की मांग के अनुसार कौशल प्रशिक्षण देकर तैयार करने एवं कंपनियों से संपर्क स्थापित करते हुए उनको प्लेसमेंट देने के लिए एक उचित प्लेटफॉर्म मुहैया करानें के उद्देश्य से टीसीपी सेल (ट्रेनिंग, काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट) का गठन करने का निर्णय लिया गया है. टीसीपी सेल का गठन राज्य तथा जिला स्तर पर अलग-अलग होगा. (पढ़े, देवघर">https://lagatar.in/deoghar-police-took-out-bike-rally-made-people-aware-of-cyber-crime/">देवघर

: पुलिस ने निकाली बाइक रैली, साइबर अपराध के प्रति लोगों को किया सचेत)

हुनरमंद युवाओं को रोजगार के लिए प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना उद्देश्य

टीसीपी सेल के गठन के पीछे योगी सरकार का मुख्य उद्देश्य हुनरमंद युवाओं जो किसी भी क्षेत्र में रोजगार या फिर स्वरोजगार के इच्छुक हैं, उनके लिए कैरियर काउंसलिंग, कैंपस प्लेसमेंट, अप्रेंसटसशिंप मेला तथा रोजगार मेले के माध्यम से रोजगार के लिए प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है. ताकि वे आईटीआई में व्यावसायिक प्रशिक्षण पाने के उपरांत आत्मनिर्भर बनकर प्रदेश और देश के सतत आर्थिक विकास में अपना योगदान दे सकें. इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/friday-prayers-read-in-ranchi-amid-tight-security-atmosphere-peaceful/">रांची

में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पढ़ी गयी जुमे की नमाज, माहौल शांतिपूर्ण

हर तीन महीने में समिति की बैठक होगी आयोजित

राज्य स्तरीय टीसीपी सेल का दायित्व जनपद स्तर पर किये जा रहे कैरियर काउंसलिंग व प्लेसमेंट के कार्यों का अनुश्रवण/पर्यवेक्षण करना, अधिष्ठानों/कंपनियों, निगमों से समन्वय स्थापित कराना तथा जिला स्तरीय टीसीपी सेल को यथाआवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना होगा. इस समिति की बैठक त्रैमासिक आयोजित की जायेगी. राज्य स्तरीय टीसीपी सेल के अध्यक्ष प्रमुख सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास और उपाध्यक्ष सचिव / विशेष सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास होंगे. इसे भी पढ़े : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-police-force-deployed-for-friday-prayers-15-magistrates-are-monitoring/">बोकारो

: जुमे की नमाज को लेकर पुलिस बल तैनात, 15 दंडाधिकारी कर रहे निगरानी

प्लेसमेंट डे की तैयारी करने की जिम्मेदारी टीसीपी सेल की  

वहीं जिला स्तरीय सेल के अध्यक्ष जिलाधिकारी और उपाध्यक्ष के तौर पर मुख्य विकास अधिकारी होंगे. आईटीआई में प्रत्येक माह होने वाले प्लेसमेंट डे की तैयारी करने और अभ्यर्थियों के विवरण को विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने की जिम्मेदारी टीसीपी सेल की होगी.  इसके साथ ही कंपनियों से समन्वय बनाकर उनकी भी जानकारी और मानव संसाधन की मांग को भी वेबसाइट पर डालना टीपीसी सेल की जिम्मेदारी  होगी. सभी अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में प्ररित करने तथा कार्यक्रम के प्रचार प्रसार का काम भी समिति होगी. इसे भी पढ़े : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-mla-sudivya-kumar-came-face-to-face-with-the-problems-of-the-people/">गिरिडीह

: लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए विधायक सुदिव्य कुमार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही