Search

 
 
 

खरमास के बाद उपेंद्र कुशवाह बनेंगे बिहार के डिप्टी सीएम! नीतीश कैबिनेट का होगा विस्तार

 
Patna : खरमास यानी 14 जनवरी के बाद बिहार कैबिनेट में विस्तार हो सकता है. राजनीति गलियारों में चर्चा हो रही है कि जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा को बिहार का डिप्टी सीएम बनाया जायेगा. वहीं कांग्रेस दो मंत्री पद की मांग कर रही है. जब इस विषय के बारे में  उपेंद्र कुशवाहा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मैं कोई संन्यासी नहीं और ना ही किस मठ में बैठा हूं. उन्होंने कहा कि चर्चा सुनकर उन्हें भी अच्छा लग रहा है. लेकिन हम अपनी तरफ से कोई डिमांड नहीं कर रहे है और ना ही अपनी कोई आकांक्षा रख रहे हैं. इसे भी पढ़ें - BIG">https://lagatar.in/big-breaking-man-killed-by-bomb-in-deoghar/">BIG

BREAKING : देवघर में बम से मारकर व्यक्ति की हत्या

फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस विषय पर निर्णय लेना सीएम नीतीश कुमार का काम है. वो ही निर्णय लेंगे. अपनी ओर से हम मंत्री या उपमुख्यमंत्री का कोई डिमांड नहीं रख रहे हैं. यदि सरकार का विस्तार होना है, मंत्रिमंडल में किसे लाना है और नहीं लाना है यह भी फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे . मजाकिया लहजे में कुशवाहा ने पत्रकारों से कहा कि इस पर आपको ईर्ष्या क्यों हो रही है. सुनकर हमें अच्छा लग रहा है लेकिन हम इसके लिए परेशान नहीं हैं. जहां हैं ठीक हैं लोगों की सेवा कर रहे हैं. इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा मंत्री बनाए जाने के सवाल पर सीधे मना कर देते थे और खुद को मंत्री पद से बड़ा बताते रहे हैं. इसे भी पढ़ें - Golden">https://lagatar.in/golden-globe-award-2023-the-song-naatu-naatu-from-rrr-received-the-golden-globe-award-for-best-original-song/">Golden

Globe Award 2023 :’RRR’ के गाने ‘Naatu Naatu’ को मिला बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का गोल्डन ग्लोब अवार्ड [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही