Search

 
 
 

PVR में ‘धुरंधर 2’ को लेकर हंगामा, भाषा को लेकर आपस में भिड़े दर्शक

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर हैदराबाद के एक पीवीआर थिएटर में जमकर हंगामा देखने को मिला. सामने आए एक वीडियो में दर्शक आरोप लगाते नजर आ रहे हैं कि एक ही स्क्रीन के लिए हिंदी और तेलुगू दोनों भाषाओं के टिकट बेच दिए गए.
 

Lagatar desk : रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर हैदराबाद के एक पीवीआर थिएटर में जमकर हंगामा देखने को मिला. सामने आए एक वीडियो में दर्शक आरोप लगाते नजर आ रहे हैं कि एक ही स्क्रीन के लिए हिंदी और तेलुगू दोनों भाषाओं के टिकट बेच दिए गए.

 

 

दरअसल, आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2 को पैन इंडिया रिलीज किया गया है. फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज हुई है. रिलीज के चार दिनों के भीतर ही फिल्म ने दुनियाभर में 690 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

 

वहीं, हैदराबाद के नेक्स्ट गैलेरिया मॉल स्थित  पीवीआर  थिएटर में उस वक्त विवाद खड़ा हो गया, जब दर्शकों को भाषा को लेकर कन्फ्यूजन का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला दावा करती दिख रही है कि उसने तेलुगू भाषा में फिल्म देखने के लिए टिकट खरीदी थी, लेकिन थिएटर में हिंदी वर्जन चलाया गया.

 

महिला के मुताबिक, मल्टीप्लेक्स ने एक ही स्क्रीन के लिए हिंदी और तेलुगू दोनों के टिकट बेच दिए थे. जैसे ही फिल्म शुरू हुई, दर्शकों के बीच बहस शुरू हो गई कि फिल्म किस भाषा में चलाई जाए. इस दौरान थिएटर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

 

स्थिति को संभालने के लिए थिएटर स्टाफ और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. दर्शकों ने मांग की कि हिंदी और तेलुगू वर्जन अलग-अलग स्क्रीन पर चलाए जाएं. कुछ लोगों ने तो यह भी कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो वे सीढ़ियों पर बैठकर फिल्म देखेंगे.

 

इस पूरे घटनाक्रम पर सोशल मीडिया पर भी लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की, तो कुछ ने थिएटर प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठाए.फिल्म की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, उदयबीर संधू और मुस्तफा अहमद अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. 250-300 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही