Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : युवक पर तलवार से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां जवाहर नगर रोड नंबर-12 के पास एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला किया गया है. घायल युवक की पहचान कपाली निवासी राजन खान के रूप में हुई है. पुलिस आरोपी मोहम्मद नईम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
Advertisement
Advertisement

Jamsedpur :  शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां जवाहर नगर रोड नंबर-12 के पास एक युवक पर तलवार से जानलेवा हमला किया गया है. घायल युवक की पहचान कपाली निवासी राजन खान के रूप में हुई है. पुलिस आरोपी मोहम्मद नईम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजन खान रात करीब 9:30 बजे अपने दोस्त शारिक के घर जा रहे थे. आरोप है कि जैसे ही वह अपनी कार पार्क करके बाहर निकले, मोहम्मद नईम, जो कथित तौर पर नशे की हालत में था, अचानाक वहां पहुंचा और उस पर 20 से 25 बार तलवार से हमला कर दिया.

 

हालांकि, किसी तरह राजन खान ने खुद को बचाया और तुरंत कार में बैठकर मौके से निकल गए. इसके बाद उन्होंने आजाद नगर थाना को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मोहम्मद नईम को हिरासत में लेकर थाना ले आई. इस मामले में थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर ली गई है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

 

पीड़ित का कहना है कि वह आरोपी को पहले से नहीं जानते थे और उनका कोई आपसी विवाद भी नहीं था. स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी नशे का आदी है और उसकी हरकतों से इलाके के लोग पहले से परेशान थे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही