Search

 
 
 

जमशेदपुर : युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

शहर के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्शनगर में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतिका की पहचान हिमांसी कौर (20 वर्षीय) के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है.
 

Jamsedpur :  शहर के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्शनगर में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतिका की पहचान हिमांसी कौर (20 वर्षीय) के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है.

 

बताया जा रहा है कि घटना के समय युवती घर में अकेली थी. काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर परिजनों को शक हुआ. दरवाजा खोलने पर हिमांसी को फंदे से लटका देखा गया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को फंदे से नीचे उतारकर गंभीर हालत में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. पुलिस परिजनों से लिखित शिकायत का इंतजार कर रही है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके.

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हिमांसी कौर हाल ही में अपने भाई के साथ पंजाब से जमशेदपुर आई थी. आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही