Search

 
 
 

पलामू : जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर बाइक-कार की टक्कर, दो युवक घायल

जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर इमलियाबांध के पास रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां बाइक और कार की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.
 

Palamu : जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर इमलियाबांध के पास रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां बाइक और कार की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक और कार दोनों वाहन विपरीत दिशा से आ रहे थे. इसी दौरान इमलियाबांध के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

 

आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को सड़क से हटाया और एंबुलेंस की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. इनमें से एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया.

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक व कार को जब्त कर लिया. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही