Search

 
 
 

Ranchi News: अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद हंगामा, OPD और डॉक्टर के चैंबर में तोड़फोड़

Ranchi News: बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही उसके साथ आए लोग डॉक्टर से बहस और दुर्व्यवहार करने लगे. इसके बाद अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी. लोगों ने डॉक्टर की कार, अस्पताल के गेट और OPD में लगे दरवाजों को नुकसान पहुंचाया.
 
डॉक्टर की क्षतिग्रस्त कार

Ranchi News: रांची के कांके ब्लॉक चौक स्थित याशी सर्जिकल अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद हंगामा हो गया. बताया गया कि एक बच्चा पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में OPD में इलाज करा रहा था. सोमवार को परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि प्रसाद ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

 

बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही उसके साथ आए लोग डॉक्टर से बहस और दुर्व्यवहार करने लगे. इसके बाद अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी. लोगों ने डॉक्टर की कार, अस्पताल के गेट और OPD में लगे दरवाजों को नुकसान पहुंचाया. डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.

इसे भी पढ़ें: 

घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद डॉक्टर और अस्पताल के कर्मचारियों को सुरक्षित किया गया.

 

IMA Jharkhand और AHPI Jharkhand के सचिव डॉ. शंभु प्रसाद सिंह ने घटना को गंभीर और चिंताजनक बताया है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. घटना के दौरान Catch Security Agency से भी मदद मांगी गई थी, लेकिन उस समय उनकी टीम चेशायर होम रोड स्थित IKDS Hospital में एक मरीज की ICU में मौत के बाद इमरजेंसी कॉल पर गई थी.

 

डॉ. शंभु प्रसाद सिंह ने कहा कि एक ही समय में अलग-अलग अस्पतालों में ऐसी घटनाएं होने पर सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. उन्होंने Catch Security Agency की टीम को और मजबूत करने की जरूरत बताई, ताकि एक साथ अलग-अलग जगहों पर होने वाली घटनाओं से निपटा जा सके. उन्होंने डॉक्टरों और अस्पतालों से भी ऐसी परिस्थितियों को लेकर सतर्क रहने की अपील की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही