- मनुस्मृति व पीएम मोदी का पुतला दहन को लेकर हंगामा
- बीजेपी ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका
- पुलिस ने तीन कांग्रेसियों को लिया हिरासत में
Dhanbad News: युवा कांग्रेस के प्रस्तावित पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर सोमवार को धनबाद स्थित भाजपा जिला कार्यालय के बाहर जबरदस्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मनुस्मृति का पुतला फूंकने पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच सड़क पर ही तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई.
इसे भी पढ़ें:
तनाव को देखते हुए भाजपा कार्यालय परिसर को पहले ही पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था.जैसे ही युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव और जिलाध्यक्ष आदित्य कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े. यहां पहले से मौजूद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक लिया.
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों के हाथ से प्रधानमंत्री का पुतला छीन लिया जिससे माहौल और गरमा गया. स्थिति को अनियंत्रित होता देख मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तुरंत मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को अलग किया.
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, जिलाध्यक्ष आदित्य समेत तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और बाकी कार्यकर्ताओं को मौके से हटा दिया.
फिलहाल एहतियात के तौर पर भाजपा जिला कार्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस पूरे इलाके पर पैनी नजर रख रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

