Search

 
 
 

रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर सदन में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायक तख्तियां लेकर वेल में उतरे

झारखंड विधानसभा बजट सत्र में भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने हजारीबाग में रामनवमी के अवसर पर डीजे बजाने पर लगाए गए प्रतिबंध का मुद्दा उठाया. इस दौरान उन्होंने सरकार पर सवाल खड़े किए.
 

Ranchi :   झारखंड विधानसभा बजट सत्र में भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने हजारीबाग में रामनवमी के अवसर पर डीजे बजाने पर लगाए गए प्रतिबंध का मुद्दा उठाया. इस दौरान उन्होंने सरकार पर सवाल खड़े किए.

 

नवीन जायसवाल के समर्थन में भाजपा के कई विधायक अपनी-अपनी सीट से खड़े हो गए और विरोध जताने लगे. इस दौरान विधायक राजेश कच्छप शोर-शराबे के बीच सदन के वेल में पहुंच गए.

विधानसभा बजट सत्र लाइव देखें...

 

भाजपा विधायक के हाथों में तख्तियां थीं, जिस पर लिखा था कि कोयला, बालू और जमीन की लूट नहीं चलेगी. हंगामे के बीच मार्शलों ने विधायकों के हाथों से तख्तियां ले लीं.

 

इस बीच विधायक प्रदीप यादव ने अपनी बात पूरी नहीं होने पर नाराजगी जताई. इसके बाद एक बार फिर भाजपा विधायक वेल में पहुंच गए और काफी देर तक नारेबाजी करते रहे. बाद में संसदीय कार्य मंत्री के हस्तक्षेप के बाद विधायक वेल से वापस अपनी सीटों पर लौटे.

 

सदन में स्थिति सामान्य होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पहली बार बिना व्यवधान के सदन की कार्यवाही चली है और सभी सदस्यों से अपील की कि वे विधानसभा की कार्यवाही को बाधित न करें.

 

वहीं डीजे बजाने के मुद्दे पर संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि डीजे बजाने के मामले का किसी धर्म से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि रात 10 बजे के बाद किसी भी स्थिति में डीजे नहीं बजाया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि देश में हिंदू नहीं, बल्कि हिंदुस्तानी खतरे में नहीं हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही