Search

 
 
 

रामनवमी पर डीजे प्रतिबंध से हजारीबाग विधायक नाराज, सदन के बाहर धरने पर बैठे

हजारीबाग में रामनवमी के अवसर पर डीजे बजाने की अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर प्रदीप प्रसाद ने कड़ी नाराजगी जताई है. सदन के बाहर धरने पर बैठे विधायक ने राज्य सरकार पर हिंदुओं के पर्वों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया.
 
  • हर हाल में रामनवमी पर बजाया जाएगा डीजे
  • राज्य सरकार पर हिंदुओं के पर्वों के साथ भेदभाव करने का लगाया आरोप

Lagatar Desk :  हजारीबाग में रामनवमी के अवसर पर डीजे बजाने की अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर प्रदीप प्रसाद ने कड़ी नाराजगी जताई है. सदन के बाहर धरने पर बैठे विधायक ने राज्य सरकार पर हिंदुओं के पर्वों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया.

 

विधानसभा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 

प्रदीप प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी पूरे राज्य में अपनी भव्यता और परंपरा के लिए प्रसिद्ध है. ऐसे में डीजे बजाने पर रोक लगाना लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ है.

 

उन्होंने मांग की कि हजारीबाग के ख्याति प्राप्त इंटरनेशनल श्री चैत रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया जाए और जुलूसों में डीजे बजाने की अनुमति दी जाए.

 

विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रशासन इस फैसले पर पुनर्विचार नहीं करता है, तब भी हजारीबाग में हर हाल में रामनवमी के अवसर पर डीजे बजाया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रशासन को जनता की धार्मिक भावनाओं और परंपराओं का सम्मान करना चाहिए.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही