Search

 
 
 

धनबाद : गोंदूडीह में कोल ट्रांसपोर्टिंग को लेकर बवाल, दो पक्षों में पत्थरबाजी व हवाई फायरिंग

जिले के गोंदूडीह ओपी क्षेत्र स्थित खरिकाबाद में मंगलवार रात कोयला ट्रांसपोर्टिंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से पत्थरबाजी होने लगी. इस बीच दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई.
 

Dhanbad :  जिले के गोंदूडीह ओपी क्षेत्र स्थित खरिकाबाद में मंगलवार रात कोयला ट्रांसपोर्टिंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से पत्थरबाजी होने लगी. इस बीच दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई. घटना की सूचना मिलने पर कई थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंची. हालांकि तब तक फायरिंग करने वाले मौके से फरार हो चुके थे.

 

Uploaded Image

घटनास्थल से खोखा बरामद

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे गोंदूडीह कोलियरी से कोयला लेने जा रहे एक हाइवा की चपेट में आने से खरिकाबाद में साइकिल सवार विजय वर्णवाल (58) घायल हो गए.  भूली ओपी क्षेत्र निवासी विजय को गोंदूडीह ओपी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से धनबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. 

 

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नीमधौड़ा के पास कोयला परिवहन में लगी गाड़ियों का आवागमन रोक दिया.  ग्रामीणों का कहना था कि इस मार्ग से भारी वाहनों का आवागमन बंद किया जाए, क्योंकि इससे अक्सर दुर्घटना का खतरा बना रहता है.

 

बताया जाता है कि मंगलवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच दो स्कॉर्पियो वाहनों से कुछ लोग ट्रांसपोर्टिंग दोबारा शुरू कराने के लिए वहां पहुंचे. इस दौरान स्थानीय लोगों और बाहर से आए लोगों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई.  विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई और हवाई फायरिंग भी की गई. 

 

घटना की सूचना मिलते ही गोंदूडीह ओपी प्रभारी लव कुमार चौधरी, केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय, पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन, भागाबांध ओपी प्रभारी धर्मराज, जोगता और भूली ओपी प्रभारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. 

 

इस संबंध में गोंदूडीह ओपी प्रभारी लव कुमार चौधरी ने बताया कि एमपीएल की ट्रांसपोर्टिंग स्थानीय लोगों द्वारा रोकी गई थी. उसे जबरन चालू कराने के दौरान कुछ अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की. मामले में शामिल लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही