Search

 
 
 

बोकारो :   आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, कार फूंकी, पहचान के लिए गया युवक लापता

बोकारो स्टील सिटी में मंगलवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब पथरकट्टा चौक पर पुराने हिंसक विवाद के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया. हमलावरों ने न केवल पुलिस पर पथराव किया, बल्कि एक कार को आग के हवाले भी कर दिया.
 

Bokaro :  बोकारो स्टील सिटी में मंगलवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब पथरकट्टा चौक पर पुराने हिंसक विवाद के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया. हमलावरों ने न केवल पुलिस पर पथराव किया, बल्कि एक कार को आग के हवाले भी कर दिया.


इस घटना के दौरान पुलिस के साथ आरोपियों की पहचान कराने के लिए गया युवक कुशल सिंह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

 

बोकारो की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

 

गुप्त सूचना पर आरोपियों को पकड़ने गई थी पुलिस

जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पहले पथरकट्टा चौक पर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. इसी मामले में नामजद आरोपियों के सेक्टर-8 स्थित डीएवी स्कूल परिसर में छिपे होने की सूचना सिटी पुलिस को मिली थी.


सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की टीम कुशल सिंह नामक युवक को अपने साथ लेकर मौके पर पहुंची थी.  जैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, वहां मौजूद लोगों ने अचानक उन पर पथराव कर दिया.


घटना के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी के बीच कुशल सिंह अचानक गायब हो गया. काफी खोजबीन के बावजूद उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है.


कुशल सिंह के लापता होने से उसके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं. पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और आसपास के इलाकों में भी सघन जांच की जा रही है.

 

कार ओवरटेक को लेकर युवकों ने चिराग को पीटा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, करीब एक माह पहले पथरकट्टा चौक पर जोशी कॉलोनी निवासी चिराग कुमार ने एक कार को ओवरटेक किया था.  इसी बात को लेकर हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-8 खटाल और सेक्टर-6 के कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की थी.

 

बताया जाता है कि हमलावरों ने चिराग पर भुजाली से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था. लंबे इलाज के बाद उसकी जान बची. इसी मामले में आरोपियों की तलाश में पुलिस कार्रवाई कर रही थी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही