Search

 
 
 

सदर अस्पताल में देर रात हुआ हंगामा, नर्सें और डॉक्टर ड्यूटी से रहे गायब, होगी कार्रवाई

 

एक चिकित्सक और एक कम्युनिटी हेल्थ वर्कर पर होगा एफआईआर

51कम्युनिटी हेल्थ वर्कर और पांच डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस

Ranchi : रांची के सदर अस्पताल में देर रात परिजनों ने फिर जमकर हंगामा किया. सुबह से आउटसोर्सिंग की नर्स और डॉक्टर अनुपस्थित थे. जिससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही थी. देर शाम तक जब नर्स और डॉक्टर मरीजों को देखने नहीं पहुंचे तो परिजन हंगामा करने लगे. अनुपस्थिति के उपरांत बार-बार सिविल सर्जन के माध्यम से उन्हें निर्देश भी भेजा गया. बावजूद इसके वह अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित नहीं हुए. जिला प्रशासन ने अनुपस्थित रहने वाले नर्स और डॉक्टरों पर कार्रवाई की बात कही है.

24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण सौंपने को कहा गया है

अनुपस्थित रहने और अपने फर्ज से मुकरने वाले 51 कम्युनिटी हेल्थ वर्कर्स  और 5 चिकित्सकों को आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 की धारा 56 के तहत 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण सौंपने को कहा गया है. वहीं डॉ कृति और एक नर्स पर एफआईआर का आदेश जारी किया गया है.

फ्लो मीटर को लेकर भी हुआ हंगामा

अस्पताल में मौजूद मरीजों के परिजन ने बताया कि देर शाम फ्लो मीटर को लेकर भी परिजनों को काफी परेशानी हुई. अस्पताल के कर्मियों से मांगने के लिए जब हम उन्हें खोजे तो कोई नहीं मिला. वहीं अस्पताल में प्रतिनियुक्त एक पदाधिकारी ने बताया कि मरीज के परिजन फ्लो मीटर को लेकर भी हंगामा कर रहे थे उन्होंने पांचवें तल्ले के एक रूम का ताला भी तोड़ दिया.

आईसीयू में नर्स थी मौजूद

सदर के आईसीयू वार्ड में शाम के 6:00 बजे के बाद से नर्स और डॉक्टर मौजूद थे. वहीं अस्पताल में मौजूद एक परिजन ने बताया कि 11 बजे रात से एक डॉक्टर वार्ड में घूम रहा था.

5 चिकित्सक जिनको हुआ शो- कॉज

डॉ शिशिर विनायक

डॉ अनिता कुमारी

डॉ आलोक कुमार

डॉ सीमा प्रकाश

डॉ प्रमोद राज

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही