Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हैदराबाद यूनिवर्सिटी में BBC की डॉक्यूमेंट्री पर बवाल, SFI और ABVP के छात्र भिड़े

Hyderabad : हैदराबाद यूनिवर्सिटी में गुरुवार को गुजरात दंगों पर बनी BBC की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर भारी हंगामा हुआ. यहां SFI और ABVP के लोगों की आपस में भिड़ंत हो गयी. खबर है कि SFI ने जहां बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रखी, वहीं एबीवीपी ने कश्मीर फाइल्स फिल्म दिखाई. दोनों ग्रुप के बीच झड़प का वीडियो सामने आया है. बता दें कि इससे पहले 21 जनवरी को छात्रों के एक गुट ने प्रशासन से अनुमति लिये बिना हैदराबाद यूनिवर्सिटी में BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रखी थी. यह खबर मिलते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस मामले में रिपोर्ट मांगी थी. यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा दोनों गुटों के छात्रों को किसी भी फिल्म की स्क्रीनिंग न करने की सलाह दी थी. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/former-defense-minister-antonys-son-supported-the-ban-on-bbcs-documentary-on-pm-modi-left-the-party/">पीएम

मोदी पर बनी BBC की डॉक्‍युमेंट्री पर बैन का समर्थन करने वाले पूर्व रक्षा मंत्री एंटनी के बेटे ने पार्टी छोड़ी

400 छात्रों ने देखी डॉक्यूमेंट्री!

केंद्र सरकार द्वारा BBC डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद SFI ने गुरुवार को डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रखी. SFI के अनुसार हैदराबाद यूनिवर्सिटी में स्क्रीनिंग के समय 400 छात्र मौजूद रहे. SFI ने ट्वीट कर कहा, इन छात्रों ने एबीवीपी और प्रशासन के झूठे प्रचार और अशांति पैदा करने के प्रयासों और स्क्रीनिंग को रोकने की कोशिशों को खत्म कर दिया. उधर, ABVP ने SFI के विरोध में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग रखी.

ABVP के छात्रों ने यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया

यह फिल्म कश्मीर में हिंदुओं पर अत्याचार पर बनी है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा कि हमें पता चला है कि छात्रों के एक ग्रुप ने हॉस्टल में स्क्रीनिंग रखी थी. हालांकि, कहा कि कैंपस में हालात शांतिपूर्ण हैं. ABVP के छात्रों ने यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन ने उन्हें स्क्रीनिंग का सामान लेकर अंदर नहीं आने दिया. ABVP छात्रों का कहना था कि प्रशासन ने BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करने की इजाजत दे दी, लेकिन हमें ऐसा करने से रोका गया.

BBC की डॉक्यूमेंट्री पर जारी है  विवाद

जान लें कि BBC की डॉक्यूमेंट्री को लेकर उत्तर से लेकर दक्षिण तक बवाल मचा हुआ है. दिल्ली की जेएनयू कैंपस में लेफ्ट विंग के कार्यकर्ताओं ने ABVP के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. आरोप लगाया कि BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं ने पथ्थर चलाये. किया था. जबकी हैदराबाद यूनिवर्सिटी में SFI और ABVP के लोग आपस में भिड़ गये. खबर है कि जामिया मिलिया इस्लामिया ने बवाल को देखते हुए शुक्रवार को क्लास सस्पेंड है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही