Lagatar Desk : उत्तराखंड के नरेंद्रनगर में कुंजापुरी मेले के दौरान पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के साथ हुए अपमानजनक व्यवहार के बाद राखी सावंत और सुदेश बेरी सहित कई सेलिब्रिटी उनके सपोर्ट में उतर आए हैं.
हाल ही में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में कुंजापुरी मेले के दौरान परफॉर्मेंस चल रही थी. इसी दौरान उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर पहुंचकर दलेर मेहंदी पर लिप-सिंकिंग और शराब के नशे में होने का आरोप लगाया था.
राखी सावंत का आया रिएक्शन
हाल ही में राखी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर उन्होंने दलेर मेहंदी का बचाव करते हुए कहा कि उम्र के साथ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं और किसी कलाकार को सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करना गलत है.
सुदेश बेरी ने कहा
वहीं सुदेश बेरी ने भी अपेन इंस्टग्राम पर वीडियो शेयर कर नाराजगी जताई कि एक कलाकार अपनी पूरी जिंदगी इज्जत कमाने में लगा देता है, ऐसे में मंच पर अपमानजनक व्यवहार करना उचित नहीं है.

