Search

 
 
 

चतरा नगर परिषद अध्यक्ष से जुड़े मामले में नगर विकास विभाग पर लगा 5 हजार का जुर्माना

Ranchi News: नगर विकास विभाग की ओर से जवाब दाखिल नहीं किए जाने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई. अदालत ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए नगर विकास विभाग पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया.
 
झारखंड हाईकोर्ट

Ranchi News: चतरा नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान के खिलाफ दो से अधिक संतान होने के मामले से संबंधित याचिका की सुनवाई झारखंड हाई कोर्टमें हुई. इसमें नगर परिषद अध्यक्ष की पात्रता को चुनौती दी गई है. याचिकाकर्ता राजेश कुमार द्वारा दाखिल रिट याचिका पर गुरुवार को जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में सुनवाई हुई. 

इसे भी पढ़ें:

नगर विकास विभाग की ओर से जवाब दाखिल नहीं किए जाने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई. अदालत ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए नगर विकास विभाग पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया. साथ ही विभाग को स्पष्ट निर्देश दिया कि वह दो सप्ताह के भीतर अपना जवाब कोर्ट में जवाब दाखिल करे.

 

दरअसल , चतरा नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान से जुड़ा यह मामला है. याचिकाकर्ता राजेश कुमार ने दो से अधिक संतान के मुद्दे को आधार बनाकर अध्यक्ष की पात्रता को न्यायालय में चुनौती दी है. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अदालत में पक्ष रखा गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही