Ranchi : झारखंड सरकार ने राज्य के शहरी स्थानीय निकायों को बड़ी सौगात दी है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 154 करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी कर दी है. यह राशि नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों को आवंटित की गई है.
इस राशि का उपयोग केवल स्वीकृत योजनाओं यानी नागरिक सुविधाओं के विस्तार और आधारभूत संरचना को मजबूत करने में किया जाएगा. सरकार के अनुसार, राशि से सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सफाई और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े कार्य किए जाएंगे. संबंधित निकायों को समय पर उपयोगिता प्रमाण-पत्र (यूसी) भी जमा करना होगा.
नगर निगमों को मिला आवंटन
| नगर निगम | आवंटित राशि (करोड़ में) |
| रांची | 3,45,29,325 |
| धनबाद |
80,10,273 |
| गिरिडीह |
4,90,22,210 |
| चास |
3,78,79,444 |
| आदित्यपुर |
4,82,04,925 |
नगर परिषदों को मिला अनुदान
| नगर परिषद | आवंटित राशि |
| देवघर | 80.36 लाख |
| हजारीबाग | 1.64 करोड़ |
| मधुपुर | 1.15 करोड़ |
| गोड्डा | 1.20 करोड़ |
| दुमका | 2.73 करोड़ |
| लोहरदगा | 65.31 लाख |
| चक्रधरपुर | 1.35 करोड़ |
| चाईबासा | 1.95 करोड़ |
| गुमला | 1.54 करोड़ |
| सिमडेगा | 1.27 करोड़ |
| साहिबगंज | 2.40 करोड़ |
| पाकुड़ | 1.40 करोड़ |
| जामताड़ा | 1.31 करोड़ |
| रामगढ़ |
2.49 करोड़
|
| मेदिनीनगर (पलामू) |
2.55 करोड़
|
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment