Sports News: न्यूयॉर्क में चल रहे यूएस ओपन के दूसरे दिन डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्काराज ने 139 दिन बाद सिंगल्स कोर्ट पर जीत के साथ वापसी की. जबकि तीन बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्टेन वावरिंका का ग्रैंड स्लैम करियर हार के साथ समाप्त हो गया. महिला वर्ग में इगा स्वियातेक, डिफेंडिंग चैंपियन आर्यना सबालेंका और झेंग किनवेन ने दूसरे दौर के लिए जगह बना ली है.
इसे भी पढ़ें:
विमेंस सिंगल्स में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन आर्यना सबालेंका ने कैमिला ओसोरियो को 6-2, 6-4 से हराया. इगा स्वियाटेक ने शुरुआती राउंड में वांग जियायू को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराकर अगले राउंड में जगह बनाई. वहीं, अमांडा अनिसिमोवा, लिंडा नोस्कोवा और कैरोलिना मुचोवा भी महिला एकल के दूसरे दौर में पहुंच चुकी है. मुचोवा ने सिंजा क्रॉस को 6-3, 6-0 से हराया.
अनिसिमोवा ने एश्लिन क्रूगर पर 6-1, 6-3 से जीत हासिल करते हुए दूसरे राउंड में अपनी जगह पक्की की. विंबलडन चैंपियन लिंडा नोस्कोवा ने केटी वोलिनेट्स के खिलाफ 7-5, 6-1 से जीत हासिल की. झेंग किनवेन ने क्रिस्टीना लिउतोवा पर 4-6, 6-3, 6-1 से जीत दर्ज करते हुए अगले राउंड पहुंच गई.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

