Search

 
 
 

यूएस ओपन: टेनिस कोर्ट की फिजाओं में गांजे की महक, खिलाड़ियों का भटका ध्यान

Sports News: ब्रिटिश महिला खिलाड़ी कैटी बोल्टर ने कहा कि प्रैक्टिस कोर्ट और पार्क के पास वाले कोर्ट्स पर गांजे की गंध बहुत ज्यादा आती है. मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं है. मैंने पहले भी कोर्ट-17 पर खेला है और मैच के बीच में इस गंध से मेरा ध्यान भटकता है. आप फोकस करने की कोशिश कर रहे होते हैं और अचानक यह गंध आपको उस पल से बाहर निकाल देती है.
 
फाइल-फोटो

Sports News: न्यूयॉर्क में प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ‘यूएस ओपन’ खेला जा रहा है. खिलाड़ियों को मैदान की हवाओं में गांजे की महक से दो-चार होना पड़ रहा है. बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर का कोर्ट नंबर-17 कोरोना पार्क की सीमा के नजदीक है. जिसके चलते गांजे की इतनी तेज गंध इतनी तेज आती है कि कई खिलाड़ियों ने मैच के दौरान परेशान होने की शिकायत की है. मीडिया ने फिजाओं में गांजे की उड़ती हुई गंध के कारण इसे ‘हैश कोर्ट’ का नाम दे दिया है. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

बता दें, 2023 में जर्मन खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने इशारों में अलोचना करते हुए इस कोर्ट को ‘स्नूप डॉग का लिविंग रूम’ तक कह दिया था. स्नूप डॉग मशहूर अमेरिकी रैपर हैं जो गांजे के शौक के लिए जाने जाते हैं.

 

ब्रिटिश महिला खिलाड़ी कैटी बोल्टर ने इस मुद्दे पर बात की. उन्होंने कहा कि प्रैक्टिस कोर्ट और पार्क के पास वाले कोर्ट्स पर गांजे की गंध बहुत ज्यादा आती है. मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं है. मैंने पहले भी कोर्ट-17 पर खेला है और मैच के बीच में इस गंध से मेरा ध्यान भटकता है. आप फोकस करने की कोशिश कर रहे होते हैं और अचानक यह गंध आपको उस पल से बाहर निकाल देती है.

 

यूएस ओपन में यह गंध पहली बार मुद्दा नहीं बना है. साल 2021 में न्यूयॉर्क में मारिजुआना लीगल होने से पहले, 2014 में ही मार्टिना हिंगिस ने ग्रैंडस्टैंड पर खेलते हुए शिकायत की थी. वहीं, 2022 में निक किर्गियोस ने अंपायर से शिकायत की थी कि गांजे की महक से उनका अस्थमा ट्रिगर हो रहा है. इसके अलावा साल 2023 में ग्रीस की मारिया सकारी और दिग्गज नोवाक जोकोविच ने भी इस महक को लेकर अंपायर से शिकायत थीं.

 

हालांकि, यूएस ओपन परिसर के अंदर धूम्रपान करना सख्त वर्जित है. लेकिन न्यूयॉर्क में 21 साल से अधिक उम्र के वयस्कों के लिए गांजा पीना कानूनी रूप से वैध है. इस बारे में यूएस टेनिस एसोसिएशन ने कहा कि हम अपनी बाउंड्री के बाहर होने वाली गतिविधियों को नियंत्रित नहीं कर सकते हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही