Search

 
 
 

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप टैरिफ रद्द की, राहुल ने कहा, पीएम मोदी का विश्वासघात उजागर हो गया

मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा,  टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार नहीं कर मोदी सरकार जल्दबाजी में ट्रैप डील में शामिल हो गयी. आरोप लगाया कि इस डील ने भारत से बड़ी रियायत छीन ली है.
 

New Delhi :  US ट्रेड डील पर विपक्षी दल लगातार मोदी सरकार पर हल्ला बोल रहे है. आज शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर ट्रंप से समझौता करने का आरोप लगाया.

 

 

 
राहुल गांधी ने कहा कि उनका (मोदी) विश्वासघात देश के सामने अब उजागर हो चुका है. दावा किया कि पीएम मोदी इस ट्रेड डील में फिर से सरेंडर कर देंगे.   


इधर ट्रंप टैरिफ को लेकर अमेरिका से बड़ी खबर आयी है. कल शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट(अमेरिकी) ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ को अवैध करार देते हुए रद्द कर दिया है.


सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाया. कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार राष्ट्रपति को नहीं, सिर्फ संसद के पास है. 


मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए कहा, टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार नहीं कर मोदी सरकार जल्दबाजी में ट्रैप डील में शामिल हो गयी. आरोप लगाया कि इस डील ने भारत से बड़ी रियायत छीन ली है. 


मामले की तह में जायें तो अमेरिका ने दो फरवरी को भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ घटाकर 50 से 18 फीसदी  किया था. इस संबंध में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने 20 फरवरी को जानकारी दी थी कि अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौता  फरवरी के अंत तक फाइनल हो जायेगा.  
 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी देशवासियों को अब सच्चाई बतायें कि किसने आप पर राष्ट्रीय हित और रणनीतिक स्वायत्तता से समझौता करने के लिए दबाव डाला?  उन्होंने एप्सटीन फाइल्स की ओर इशारा किया.

 

खड़गे ने कहा कि क्या भारत सरकार गहरी नींद से जागेगी और एक निष्पक्ष व्यापार समझौता करेगी,  जो 140 करोड़ भारतीयों के आत्मसम्मान और हमारे किसानों, श्रमिकों, छोटे व्यवसायों और व्यापारियों के हितों की रक्षा करेगा?


कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने हमलावर होते हुए कहा कि यदि सरकार(मोदी) अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के लिए 18 दिन और इंतजार करती, तो भारतीय किसानों और राष्ट्रीय हितों की रक्षा हो जाती. कहा कि प्रधानमंत्री की हताशा और आत्मसमर्पण के कारण भारत पर US ट्रेड डील थोप दी गयी है. 
 

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा टैरिफ रद्द करने के फैसले के तुरंत बाद डोनाल्ड ट्रंप हरकत में आ गये. फैसले के तीन घंटे के अंदर ही उन्होंने दुनिया के लगभग सभी देशों पर 10 फीसदी ग्लोबल टैरिफ लगाने के  एक आदेश पर हस्ताक्षर कर दिये. खबर है कि यह टैरिफ 24 फरवरी को आधी रात से लागू हो जायेगा. 

 

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही