Search

 
 
 

कई लोगों से नौकरी सहित अन्य कार्यों के नाम पर लाखों की ठगी करने वाली महिला उषा बाखला गिरफ्तार

उषा बाखला ने  संदीप कुमार को विश्वास में ले लिया.  उसे और उसके भाई को रिम्स में चालक या चतुर्थ वर्गीय पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर कुल 23 लाख रुपये ले लिये.
 

 Ranchi :  कई व्यक्तियों से नौकरी और अन्य कार्यों के नाम पर पैसों की ठगी करने वाली महिला उषा बाखला को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बुधवार को रांची पुलिस ने बताया कि मुन्ना यादव के लिखित आवेदन के आधार पर रिम्स में चालक एवं चतुर्थ वर्गीयपद पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में उषा बाखला को गिरफ्तार किया गया है.  

 

उषा बाखला के बरियातू में रहने के समय  इसकी मुलाकात ओला ड्राइवर संदीप कुमार से हुई.  उषा बाखला ने ओला ड्राइवर को बताया कि वह रिम्स में डॉक्टर के पद पर कार्यरत है, उषा बाखला और ओला ड्राइवर संदीप कुमार के बीच जान पहचान होने के बाद उषा बाखला ड्यूटी और अन्य जगहों पर जाने के लिए संदीप कुमार को फोन कर ओला बुक करती थी.

 

इसी दौरान उषा बाखला ने  संदीप कुमार को विश्वास में ले लिया.  उसे और उसके भाई को रिम्स में चालक या चतुर्थ वर्गीय पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर कुल 23 लाख रुपये ले लिये.  इसी तरह उषा बाखला ने खरसीदाग ओपी क्षेत्र अन्तर्गत कोचबोंग बेरेटोली निवासी बिमल उरांव से फ्लैट निर्माण के नाम पर कुल 58 लाख रुपये वसूले.

 

धुर्वा निवासी सत्येन्द्र कुमार दुबे से बिजनेस के नाम पर कुल तीन लाख रुपये. नगड़ी निवासी बुलबुल मुंडा से नौकरी के नाम पर कुल 22 लाख रुपया की ठगी की.  इसके अलावा रांची जिले सहित आस-पास के क्षेत्रों के कई व्यक्तियों से  उषा बाखला ने पैसों की ठगी की है.

 

इस ठगी एवं धोखाधड़ी में अन्य लोगो के मामलों की भी जांच की जा रही है.उषा बाखला के द्वारा नौकरी और अन्य कार्यों के नाम पर रांची जिले में कुल 1.06 करोड़ रूपये की ठगी  की गयी  है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही