Search

राज्यसभा के सभी छह सांसदों का उपयोगिता प्रमाण अपडेट नहीं

  • समीर उरांव का 10 करोड़ का यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट जमा नहीं
  • सभी सांसद अब तक कर चुके हैं 92.11 फीसदी राशि खर्च
Ranchi : झारखंड से राज्यसभा के सभी छह सांसदों को क्षेत्र विकास योजनाओं के लिए मिली राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र अब तक अपडेट नहीं है. सांसद समीर उरांव को मिली 10 करोड़ राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र अब तक जमा नहीं हो पाया है. सांसद धीरज प्रसाद साहू के तीन वित्तीय वर्ष का यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट अब तक जमा नहीं हो पाया है. सभी छह सांसद अबतक क्षेत्र विकास योजनाओं के लिए मिली राशि का 92.11 फीसदी खर्च भी कर चुके हैं.

सांसदों के लिए और 15 करोड़ रुपए का मिलना है फंड

राज्यसभा के सभी छह सांसदों के लिए क्षेत्र विकास योजनाओं के मद में और 15 करोड़ रुपए रिलीज किया जाना है. वहीं महुआ माजी अब तक मिली राशि का 92 फीसदी खर्च कर चुकी हैं. शिबू सोरेन 57.74 फीसदी, धीरज साहू 98.44 फीसदी, दीपक प्रकाश 82.48 फीसदी, आदित्य साहू 96.65 फीसदी और समीर उरांव 89.69 फीसदी राशि खर्च कर चुके हैं.

किस राज्यसभा सांसद को कब मिली कितनी राशि

नाम तिथि कितनी राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं धीरज प्रसाद साहू 5-07-2018 2.50 करोड़ धीरज प्रसाद साहू 3-09-2019 2.50 करोड़ धीरज प्रसाद साहू 3-09-2019 2.50 करोड़ धीरज प्रसाद साहू 13-072021 2.50 करोड़ आदित्य प्रसाद 14-09-2022 2.50 करोड़ दीपक प्रकाश 16-09-2022 2.00 करोड़ समीर उरांव 30-09-2018 2.50 करोड़ समीर उरांव 26-03-2020 2.50 करोड़ समीर उरांव 30-03-2021 2.50 करोड़ समीर उरांव 02-11-2022 2.50 करोड़ समीर उरांव 31-01-2023 2.00 करोड़ समीर उरांव 29-03-2023 2.50 करोड़ शिबू सोरेन 14-03-2022 2.00 करोड़ महुआ माजी 14-09-2022 2.50 करोड़ इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/raids-in-manesar-to-investigate-bmw-found-from-former-cms-delhi-residence-mp-dheeraj-sahu-also-summoned/">पूर्व

CM के दिल्ली आवास से मिले BMW की जांच को लेकर मानेसर में छापेमारी, सांसद धीरज साहू को भी समन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp