Search

उत्तर प्रदेश: PM मोदी ने किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन

UP :  यूपी में आज से ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट की शुरुआत हो चुकी है. पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी की मौजूदगी में समिट का शुभारंभ किया. इस बार इनवेस्टर्स समिट में 20 से ज्यादा देशों के 10 हजार डेलिगेट्स शामिल होंगे. यूपी सरकार का दावा है कि इनवेस्टर्स समिट में 27 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का प्रस्ताव आया है. 17 हजार से ज्यादा Mou साइन हो चुके हैं और आज कई Mou साइन हो सकते हैं. सबसे ज्यादा इनवेस्टमेंट प्रस्ताव पश्चिमी यूपी में आया है. इसे भी पढ़ेंISRO">https://lagatar.in/successful-launch-of-isros-smallest-sslv-d2-rocket-carrying-3-satellites-including-azadi-sat-2/">ISRO

के सबसे छोटे SSLV -D2 रॉकेट की सफल लॉन्चिंग, आजादी सैट-2 समेत 3 सैटेलाइट्स लेकर भरी उड़ान

अंबानी का ऐलान- पूरी यूपी में इसी साल 5जी सर्विस

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-137.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का शुभारंभ हो गया है. उद्घाटन सत्र के दौरान रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने यूपी में निवेश के कई ऐलान किए. निवेश का ऐलान करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि इस साल दिसंबर तक JIO सभी गांव और कस्बों में 5जी सेवा को शुरू कर देगा, JIO के प्लेटफॉर्म के जरिए हम सभी सेक्टर के ग्रोथ को बढ़ाएंगे, हम अपने दो प्रोजेक्ट को यूपी में शुरू करने वाले हैं, जिसमें पहला है- JIO स्कूल और दूसरा- JIO एआई डॉक्टर. मुकेश अंबानी ने कहा कि JIO स्कूल और JIO एआई डॉक्टर के जरिए हम पूरे उत्तर प्रदेश में सस्ते दर पर एजुकेशन और हेल्थ केयर सुविधाएं मुहैया कराएंगे. इसके साथ ही रिलायंस ग्रुप हजार से अधिक किराना स्टोर खोल रही है. हम यूपी में 10 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट लगाएंगे और बॉयो एनर्जी उद्योग की भी शुरुआत करेंगे. रिलायंस नये ऊर्जा कारोबार पर 75 हजार करोड़ रुपये निवेश करेगी. इसे भी पढ़ेंडोमचांच">https://lagatar.in/bjps-meeting-in-domchanch-sanjeev-said-a-government-with-a-huge-majority-has-to-be-formed/">डोमचांच

में भाजपा की बैठक, बोले संजीव, प्रचंड बहुमत की सरकार बनानी है

सिर्फ 5 से 6 साल में यूपी की पहचान बदली- पीएम मोदी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-139.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
पीएम मोदी ने यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि यूपी के प्रति मेरा विशेष स्नेह है. मैं जिम्मेदारी को निभाने के लिए इस समिट का हिस्सा भी बना हूं. यूपी की धरती अपने सांस्कृतिक वैभव के लिए जानी जाती है. यूपी की पहचान यहां की कानून व्यवस्था से है. सिर्फ 5 से 6 साल में यूपी की पहचान बदली है. उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर की पहल के परिणाम नजर आ रहे हैं. पीएम ने कहा कि यूपी पहले बीमारी राज्य कहलाता था. लेकिन अब यहां की तस्वीर बदल रही है. 60 प्रतिशत से ज्यादा मोबाइल यूपी में बनते हैं. यूपी इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला पहला राज्य बन गया है. कोरोना महामारी के बावजूद यूपी की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ी.
इसे भी पढ़ें : स्मार्ट">https://lagatar.in/smart-meter-will-reveal-the-big-secret-of-electricity-revenue-theft/">स्मार्ट

मीटर खोलेगा बिजली-रेवन्यू चोरी का बड़ा राज

पीएम के विजन पर कर रहे काम- योगी आदित्यनाथ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-140.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
यूपी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में बोलते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में निवेश लगातार बढ़ रहा है. हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर लगातार काम कर रही है. हमें इस समिट से 25 लाख करोड़ रुपए के निवेश की उम्मीद है. यूपी ग्लोबल समिट विकास का महाकुंभ है. हम यूपी को एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनाएंगे.
इसे भी पढ़ें: मल्लिकार्जुन">https://lagatar.in/avinash-pandey-will-come-to-deoghar-on-friday-to-participate-in-mallikarjun-kharges-rally/">मल्लिकार्जुन

खड़गे की रैली में भाग लेने शुक्रवार को देवघर आएंगे अविनाश पांडे

राज्य सरकार ने किये खास इंतजाम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Untitled-138.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस समिट को लेकर राज्य सरकार ने कई खास इंतजाम किये हैं. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हिस्सा लेने आये मेहमानों को शहर के पांच सितारा होटल में ठहराया गया है. इसके लिए सभी होटल के कमरे पहले ही बुक किये जा चुके हैं. मेहमानों के घूमने के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ से जैगुआर, रेंज रोवर जैसी करीब 800 लग्जरी गाड़ियां मंगायी गयी है. इसे भी पढ़ेंकांग्रेस">https://lagatar.in/congress-only-knows-how-to-give-speeches-not-concerned-about-the-ration-of-the-poor-sudesh-mahato/">कांग्रेस

केवल भाषण देना जानती है, गरीबों के राशन की नहीं है च‍िंता : सुदेश महतो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp