Search

 
 
 

उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी ने ऋषभ पंत से की मुलाकात, कहा-गड्ढे के कारण हुआ एक्सीडेंट

 
Uttarakhand : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी क्रिकेटर ऋषभ पंत से मुलाकात करने मैक्स अस्पताल पहुंचे. पुष्कर धामी ने पंत का हालचाल जाना. पंत से मिलने के बाद सीएम ने बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत का इलाज मैक्स अस्पताल में ही चलेगा. उन्होंने कहा कि पंत की गाड़ी का एक्सीडेंट गड्ढा के कारण हुआ. धामी ने कहा कि एक्सीडेंट के कारण ऋषभ पंत को चोटें लगी है. इससे उनके शरीर में दर्द हो रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक, अगले 24 घंटे में उनका दर्द कम हो जायेगा. उन्होंने कहा कि बीते दो दिनों में ऋषभ की सेहत में काफी सुधार हुआ है. डॉक्टर और BCCI के लोग संपर्क साधे हुए हैं. (पढ़ें, लालपुर">https://lagatar.in/road-side-vegetable-sellers-from-lalpur-to-kokar-will-shift-to-vegetable-marketwill-get-rid-of-jam/">लालपुर

से कोकर तक सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले वेजिटेबल मार्केट में होंगे शिफ्ट, जाम से मिलेगी निजात)

पीएम मोदी ने भी पंत की मां ने फोन पर जाना था हाल

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रिकेटर ऋषभ पंत की मां से बात की थी और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी. इससे पहले प्रधानमंत्री ने पंत को लेकर ट्वीट भी किया था. पीएम ने ट्वीट में लिखा था कि ख्याति प्राप्त क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ हुए हादसे के बारे में जानकार दुखी हूं. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द ठीक होने की कामना करता हूं. इसे भी पढ़ें : 544">https://lagatar.in/544-policemen-got-1-crore-39-lakh-for-treatment-sugar-and-kidney/">544

पुलिसकर्मियों को शुगर व किडनी के इलाज के मिले 1.39 करोड़

मां से मिलने रुड़की जा रहे थे ऋषभ पंत

बता दें कि ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की अपनी मां से मिलने जा रहे थे. तभी उनकी कार दिल्ली-देहरादून हाईवे पर डिवाइडर से जा टकरायी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पंत की कार पलट गयी और उसमें आग लग गयी. कुछ ही देर में पंत की कार धू-धूकर जल गयी. सड़क हादसे में पंत की जान भी जा सकती थी, लेकिन वे बाल-बाल बच गये. पंत ने हौसला दिखाया और वो जलती कार की खिड़की तोड़कर बाहर निकल आये. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-for-the-safety-of-tourists-the-district-administration-issued-the-number/">रांची

: पर्यटकों की सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति, जिला प्रशासन ने जारी किये नंबर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही