Search

 
 
 

उत्तराखंड: राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप के पहले दिन झारखंड ने जीते 2 रजत पदक

उत्तराखंड के रुद्रपुर में चल रही 77वीं राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में झारखंड की टीम ने पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन किया.
 

Uttarakhand : उत्तराखंड के रुद्रपुर में चल रही 77वीं राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में झारखंड की टीम ने पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन किया. झारखंड के खिलाड़ियों ने दो रजत पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया.

 

झारखंड की गोल्डन गर्ल सरिता कुमारी ने विमेन सीनियर वर्ग की 1 किलोमीटर टाइम ट्रायल स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया. वहीं, विमेन जूनियर वर्ग की 4 किलोमीटर टीम परस्यूट स्पर्धा में काजल कुमारी, सिंधु लता हेंब्रम, निकिता सोरेंज और संजू कुमारी की टीम ने भी रजत पदक जीता.

 

यह राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप 19 से 23 नवंबर 2025 तक आयोजित की जा रही है. प्रतियोगिता में झारखंड साइकिलिंग संघ के तत्वावधान में राज्य से 28 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं.

 

पदक जीतने पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधन को कई जनप्रतिनिधियों और खेल संगठनों ने बधाई दी. इसमें राजमहल लोकसभा सांसद विजय हसदा, गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियस लकड़ा, झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. मधुकांत पाठक, महासचिव शैलेंद्र पाठक सहित कई पदाधिकारी और जिला संघ के सदस्य शामिल हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही