को लेकर 14 राजनीतिक दल बैकफुट पर, सुप्रीम कोर्ट का याचिका सुनने से इनकार
उत्तराखंड : केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे, चारधाम यात्रा के लिए साढ़े 9 लाख लोगों ने करवाया रजिस्ट्रेशन
Dehradun : खबर है कि उत्तराखंड के प्रमुख हिंदू तीर्थ केदारनाथ धाम के कपाट इस साल 25 अप्रैल को खोल दिये जायेंगे. बता दें कि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है. यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट 22 अप्रैल और बद्रीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे. 22 अप्रैल को यानी अक्षय तृतीया की शुभ तिथि पर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जायेंगे. इससे एक दिन पहले 21 अप्रैल को शीतकालीन स्थल मुखबा गांव से दोपहर डेढ़ बजे मां गंगा की डोली बैंड बजे के साथ गंगोत्री के लिए रवाना होगी. जान लें कि मंगलवार को उत्तरकाशी के कलेक्टर अभिषेक रुहेला और SP अर्पण जदुवंशी ने उत्तरकाशी से गंगोत्री तक यात्रा मार्ग पर तैयारियों का जायजा लिया. यात्रा के लिए पहली बार उत्तराखंड सरकार द्वारा बुकिंग की गयी है. बताया जाता है कि अब तक कुल 9 लाख 68 हजार 951 लोगों ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है. 16 फरवरी से GMVN गेस्ट हाउस के लिए 7 करोड़ रुपए से ज्यादा की एडवांस बुकिंग की जा चुकी है. उत्तराखंड पर्यटन विभाग के अनुसार यात्री ट्रैकिंग के साथ-साथ हेलीकॉप्टर से भी मंदिर पहुंच पायेंगे. इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने IRCTC से टाइ-अप किया है. इसे भी पढ़ें : सीबीआई-ईडी">https://lagatar.in/14-political-parties-on-backfoot-regarding-cbi-ed-supreme-court-refuses-to-hear-petition/">सीबीआई-ईडी
को लेकर 14 राजनीतिक दल बैकफुट पर, सुप्रीम कोर्ट का याचिका सुनने से इनकार
को लेकर 14 राजनीतिक दल बैकफुट पर, सुप्रीम कोर्ट का याचिका सुनने से इनकार

Leave a Comment